MP Assembly Elections 2023: जतारा विधानसभा में BJP विधायक, कांग्रेस के साथ क्षेत्रीय पार्टियां बड़ी चुनौती
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में जतारा सीट पर कांग्रेस आंखे गढ़ाये है। कारण 2013 में यह सीट कांग्रेस के पास थी, जबकि 2018 में पार्टी ने यहां से चुनाव नहीं लड़ा था, बल्कि समाजवादी नेता शरद यादव की पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन दिया था। भाजपा इस सीट को बरकरार रखने के लिए पूरा जोर लगाएगी।

बुंदेलखंड में टीकमगढ़ जिले की जतारा सीट पर बीते चुनाव 2018 में भाजपा ने कब्जा जमाया था। यहां से पूर्व राज्यमंत्री हरिशंकर खटीक विधायक बनकर सदन पहुंचे थे। इस सीट पर उस दौरान कांग्रेस ने सीधे चुनाव नहीं लड़ा था, बल्कि समाजवादी नेता शरद यादव के महान दल के सीट गठबंधन के तहत छोड़ी गई थी। इसमें महान दल प्रत्याशी की बहुत बुरी दुर्गति हुई और 1 फीसदी से भी कम वोट मिले थे। यही हालात 2018 में निर्वतमान कांग्रेस विधायक दिनेश कुमार अहिरवार की हुई थी। वे निर्दलीय मैदान में कूद गए थे और जनता में 1 फीसदी से भी कम वोट देकर उन्हें नकार दिया था।
जतारा विधानसभा में क्षेत्रीय पार्टियों की मौजूदगी
जतारा विधानसभा में करीब 2 लाख के आसपास मतदाता मौजूद हैं। टीकमगढ़ जिले की यह सीट काफी महत्वपूर्ण रही हैं। यहां से दिवंगत विधायक व पूर्व नेता सुनील नायक का काफी प्रभाव रहा था। वे दो दफा लगातार विधायक बने थे। यहां से पूर्व में निर्दलीय विधायक भी सदन पहुंचते रहे हैं। अब यह सीट कांग्रेस से छीनकर भाजपा के कब्जे में हैं। जतारा विधानसभा में लिधोराखास नगर पंचायत के साथ जतारा तहसील और पलेरा तहसील का कुछ हिस्सा शामिल है। यह टीकमगढ़ लोकसभा का हिस्सा है।
जतारा विधानसभा चुनाव परिणाम 2018
हरिशंकर खटिक भाजपा जीते 63,315
आरआर बंसल महान दल हारे 26,600
जीत का अंतर 36,715
जतारा विधानसभा से कब-कौन, किस पार्टी से जीता
1951 नरैन दास, कांग्रेस
1957 कामता प्रसाद, कांग्रेस
1962 नरेंद्र सिंह देव, निर्दलीय
1967 नरेंद्र सिंह देव, कांग्रेस
1977 अखंड प्रताप सिंह, जनता पार्टी
1980 स्वामी प्रसाद पस्तोर, निर्दलीय
1985 ठाकुर दास यादव, निर्दलीय
1990 सुरेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला, भाजपा
1993 अखंड प्रताप सिंह, कांग्रेस
1998 सुनील नायक, भाजपा
2003 सुनील नायक, भाजपा
2008 हरिशंकर खटीक, भाजपा
2013 दिनेश कुमार अहिरवार, कांग्रेस
2018 हरिशंकर खटीक, भाजपा












Click it and Unblock the Notifications