पिता को मारने आए बदमाशों ने 15 साल की बेटी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Tikamgarh News, टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में नाबालिग लड़की की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या टीकमगढ़ के सतगुवा में की गई है। वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

15 year old girl Shot dead in Tikamgarh

पुलिस के अनुसार रईश यादव ने सूचना दी कि वह अपनी दो बेटियों के साथ फसल की रखवाली के लिए खेत पर सो रहे था। रात करीब साढ़े चार बजे छह लोग आए और उसकी बेटी के गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव स्थानीय सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

मृतका के पिता के मुताबिक ये हत्या जमीनी विवाद की वजह से गांव के ही लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने वाले लोग रईश की हत्या करने के लिए आए थे, मगर बेटी उनका शिकार बन गई। हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।

टीकमगढ़ एसपी अनुराम सजानिया के अनुसार नाबालिग बच्ची की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना पर मौका मुआयना किया है। पुलिस की टीम ने मौके से साक्ष्य भी उठाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता ने मामला जमीन से जुड़ा होने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द मामले के खुलासे की बात कह रही है। देखना ये होगा कि आखिर कबतक हत्या के आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच पाते हैं।

सीने में मारी गोली
स्पेशल प्रभारी डॉ प्रदीप यादव का कहना है कि नाबालिक को एक गोली के सीने में लगी है, जो सटाकर के मारी गई है जबकि दो गोलियां करीब 5 से 10 फीट दूर से मारी गई है। पिता के बयानों के आधार पर गांव के छह संदेही लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं मृतका के पिता रईश यादव का कहना है जमीनी विवाद के चलते हत्या की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+