Video: धारदार हथियार से किया हमला तो SHO ने इस तरह से दबोचा, लोगों ने बताया रीयल हीरो
कोच्चि, 20 जून। पुलिस के सामने एक तरफ जहां लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है तो दूसरी तरफ अपराधियों से खुद को बचाना भी होता है। केरल में एक पुलिसकर्मी पर जब एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया तो बहुत ही बहादुरी से पुलिसवाले ने अपने आपको बताया और हमलावर को जमीन पर गिराकर उसे दबोच लिया और हथियार को उससे छीन लिया। सोशल मीडिया पर इस पुलिसकर्मी की बहादुरी का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग पुलिसकर्मी की तारीफ कर रहे हैं।

IPS ने शेयर किया वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब पुलिसवाले अपनी गाड़ी को सड़क के किनारे रोकते हैं तो, वहां स्कूटर से खड़ा एक व्यक्ति हथियार निकालता है और पुलिसवाले पर हमला कर दिया है, हालांकि बहादुर पुलिसकर्मी अपनी फुर्ती के चलते खुद को बचा लेता है और हमलावर के हाथ से हथियार छीनने में सफल हो जाता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर स्वाति लाकरा ने पोस्ट किया है, जोकि आईपीएस अधिकारी हैं। उनके इस वीडियो को तकरीबन एक लाख लोग देख चुके हैं और हजारो लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

SHO पर किया जानलेवा हमला
रिपोर्ट के अनुसार वायरल वीडियो में जो पुलिसकर्मी दिख रहा है उसका नाम अरुण कुमार है और अलपुज्झा जिले में स्थित नूरानंद पुलिस स्टेशन पर एसएचओ हैं। वह शाम को अपने ड्राइवर के साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे, तभी पारा जंक्शन के पास एक व्यक्ति ने उनपर हमला कर दिया। हमलावर की पहचान सुगाथन के रूप में हुई है, वह नूरानंद का ही रहने वाला है। सोशल मीडिया पर एसएचओ की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इस तरह के अधिकारी को देखना, जिसके अंदर जुनून है, जबरदस्त एहसास है, मैं आपको सैल्यूट करता हूं, जिन्होंने निर्भीकता से इसका सामना किया।

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
सोशल मीडिया पर एक अन्य यूजर ने लिखा, ये हैं सच्चे हीरो, काश हम इनका नाम जानते, हमे ऐसे हीरो का फैन होना चाहिए। इसी तरह से अन्य जवानों को भी होना चाहिए, लोगों को ऐसे लोगों को हीरा मानना चाहिए, जोकि सच में हीरो हैं। जहीर नाम के यूजर ने लिखा, यह तारीफ के काबिल हैं, लेकिन सब इंस्पेक्टर के लिए यह जानलेवा भी हो सकता था। भगवान का शुक्र है कि वह वह सफल हुए, आपको मेरा सैल्यूट है।












Click it and Unblock the Notifications