केरल में कोरोना ब्लास्ट: 24 घंटे में 30% बढ़ गए मामले, 31445 नए केस, 215 मौतें

तिरुवनंतपुरम, 25 अगस्त: देश में अधिकतर राज्य कोरोना की दूसरी लहर से उभर चुके हैं। राज्यों की हालात जहां दूसरी लहर के दौरान बेहद खराब थी, उन राज्यों की स्थिति में अब बहुत अच्छा सुधार हुआ है, जिनमें दिल्ली, मध्य प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश शामिल है, लेकिन केरल में अभी भी कोरोना के नए मामले चौंकाने वाले दर्ज हो रहे हैं। जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि केरल में कोरोना का संक्रमण पूरे देश में सबसे तेज गति से बढ़ रहा है। बुधवार को यहां 31,445 नए मामले आए दर्ज किए गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Kerala में कोरोना केसों में बढ़ोत्तरी की ये है वजह! | वनइंडिया हिंदी
    COVID19 cases

    केरल में कोविड के मामलों की संख्या पिछले 24 घंटों में लगभग 31 प्रतिशत बढ़कर 31,000 से अधिक हो गई क्योंकि राज्य सरकार ने 'ओणम' के लिए छूट दी थी। बुधवार को राज्य में 19.03 प्रतिशत की पॉजिटिविटी रेट दर के साथ 215 मौतें दर्ज की गईं। राज्य में 31,445 नए मामले दर्ज किए, जिसके बाद कुल संक्रमण संख्या 38,83,429 हो गई और मृत्यु 19,972 हो गई। इस वक्त देश में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण केरल में ही हैं।इससे पहले मंगलवार को राज्य में 24,296 कोरोना पॉजिटिव केस मिले। ये मामले बीते तीन महीनों में मिले सबसे ज्यादा केस हैं। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 1 लाख 59 हजार 870 हैं।

    केरल ने 21 अगस्त को ओणम मनाया

    ओणम उत्सव के बाद चिकित्सा विशेषज्ञों ने राज्य के टीपीआर को 20 प्रतिशत से आगे जाने और संक्रमणों की संख्या बढ़ने की भविष्यवाणी की थी। 27 जुलाई से बकरीद समारोह के दौरान कुछ दिनों के लिए प्रतिबंधों में ढील दी गई थी, केरल लगभग हर दिन 20,000 से अधिक या करीब 20,000 मामलों की रिपोर्ट कर रहा है। हालांकि राज्य में नए मामलों की संख्या में वृद्धि के बावजूद आईसीयू में भर्ती होने और अस्पताल में भर्ती होने में कोई बड़ी वृद्धि नहीं हुई है। इसका मामला मृत्यु दर देश में सबसे कम 0.5 प्रतिशत में से एक है।

    पूरे देश से मिले 37,593 नए मामले

    वहीं अगर बुधवार को पूरे देश से आए कोरोना के मामलों की बात करें तो भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 37,593 नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही 34,169 रिकवरी हुईं और 648 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। कुल मामले 3,25,12,366 हो, सक्रिय मामले 3,22,327, कुल रिकवरी: 3,17,54,281 और कुल मौत का 4,35,758 पहुंच गया है। बता दें कि पिछले 24 घंटो में सामने आए नए मामलों में 65 फीसदी मामले सिर्फ एक राज्य केरल से आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+