चाय लाने में हुई देरी तो कोरोना वायरस संदिग्ध ने नर्स पर किया हमला

तिरुअनंतपुरम। केरल में दो कोरोना वायरस संदिग्धों ने निगरानी और सेवा में लगे नर्स और सोशल वर्कर पर हमला कर दिया। चाय लाने में देरी होने पर एक संदिग्ध ने नर्स पर अटैक किया। दूसरा संदिग्ध क्वारंटाइन के नियमों का उल्लंघन कर रहा है जिसके बारे में अधिकारियों को सूचना देने वाले सोशल वर्कर को उसने घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों संदिग्धों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज कर लिया है।

Coronavirus suspect attacked nurse in quarantine

पुलिस ने बताया कि खाड़ी देश ओमान के मस्कट से लौटे कोरोना वायरस संदिग्ध को कोल्लम के हॉस्पिटल में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। चाय में देरी होने पर वह अपना आपा खो बैठा। दरअसल उसने जब चाय की डिमांड की तो नर्स ने उसके परिवार को इस बारे में सूचित किया। संदिग्ध के परिवार के लोग जब चाय लेकर नहीं आए तो वह भड़क गया। उसने नर्स और स्वास्थ्यकर्मी पर हमला कर दिया। संदिग्ध को तिरुअनंतपुरम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है और उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

दूसरा संदिग्ध भी खाड़ी देश से ही लौटा था। 27 साल का यह संदिग्ध आशा कार्यकर्ता के घर में घुसा और उसके साथ मारपीट की। वह अधिकारियों को उसके बारे में सूचना देने का आरोप आशा कार्यकर्ता पर लगा रहा था। इस मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। महिला कोरोना वायरस के फैलने के बाद दो सप्ताह से लगातार काम कर रही थी। संदिग्ध युवक मौके से फरार हो गया था लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर क्वारंटाइन में रखा गया। पुलिस उसके ऊपर सख्त निगरानी रख रही है। उसके खिलाफ महिला पर हमला करने के केस के साथ क्वारंटाइन के नियमों का उल्लंघन करने का केस भी दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+