विंडशील्ड में दरार के कारण एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की तिरुवनंतपुरम में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

तिरुवनंतपुरम से सऊदी अरब जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट की उसके शीशे में दरार का पता चलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

तिरुवनंतपुरम, 31 जुलाई। तिरुवनंतपुरम से सऊदी अरब जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट की उसके शीशे में दरार का पता चलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि उड़ान के शीशे में दरार का पता चला था जिसके बाद विमान को नीचे उतारा गया। अधिकारी ने बताया कि विमान ने तिरुवनंतपुरम से सुबह 7.52 पर उड़ान भरी। विमान को उड़े अभी एक घंटे से भी कम समय हुआ था कि पायलट को विमान की विंडशील्ड में दरार का पता चला, जिसके बाद उन्हें करीब साढ़े आठ बजे विमान की आपातकालीन लैंडिंग के लिए तिरुवनंतपुरम वापस लौटना पड़ा।

Recommended Video

    Air India Express की फ्लाइट की Thiruvananthapuram में Emergency Landing | वनइंडिया हिंदी
    Air India Express

    हालांकि कोरोना प्रतिबंधों के कारण विमान में कोई यात्री नहीं था और विमान केवल कार्गो और चालक दल के आठ सदस्यों को ले जा रहा था।तिरुवनंतपुरम हवाईअड्डे के निदेशक सीवी रवींद्रन ने कहा कि पायलट समेत चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

    यह भी पढ़ें: Covid-19: कनाडा ने भारत के लिए डायरेक्ट फ्लाइट पर 21 अगस्त तक रोक लगाई

    उन्होंने कहा कि यदि उड़ान से पूर्व दरार का पता चला होता तो विमान ने उड़ान नहीं भरी होती। हो सकता है विंडशील्ड में दरार टेक-ऑफ या क्रूजिंग के दौरान आई हो। उन्होंने कहा कि उड़ान वंदे भारत मिशन के तहत भारतीय यात्रियों के साथ सऊदी अरब के दमन से लौटने वाली थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+