दो दिन तक भूखा प्यासा पहाड़ की दरार में फंसा रहा युवक, आधी रात पहुंची सेना, सुरक्षित बचाया
पलक्कड़, 09 फरवरी। केरल के पलक्कड़ में स्थित मलमपुझा पहाड़ियों की दरार में एक व्यक्ति फंस गया था जिसे निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद युवक को सेना ने सुरक्षित पहाड़ की दरार से निकाल लिया। भारतीय सेना के जवानों की एक टीम व्यक्ति को बचाने के लिए यह बचाव अभियान चलाया। यह व्यक्ति ऐसी मुश्किल जगह पर फंसा है कि उसे यहां से निकालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पिछले दो दिनों से यह व्यक्ति यहां पर फंसा है और भूखा-प्यासा था।

सेना की दो टीमें राहत और बचाव काम में जुटी थीं, यह टीमें मद्रास रेजिमेंट सेंटर वेलिंगटन की हैं। जिसमे पहाड़ पर चढ़ने में एक्सपर्ट भी शामिल हैं। ये टीमें देर रात 1.30 बजे सड़क मार्ग से यहां पहुंची थी। रिपोर्ट के अनुसार व्यक्ति 30 मीटर की ऊंचाई से एक पहाड़ी से नीचे गिर गया, अच्छी बात यह थी की युवक पूरी तरह से सुरक्षित है। राहत और बचाव का काम सुबह 5.45 बजे शुरू हुआ था। इलाके में सर्विलांस के लिए ड्रोन की मदद ली गई, जबकि एक हेलीकॉप्टर सुलूर एयरबेस पर स्टैंडबाई पर खड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications