सुब्रमण्यम स्वामी का बड़ा बयान, अगली दिवाली राम मंदिर में ही मनाएंगे

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने राम मंदिर को लेकर बयान दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता का कहना है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जल्द शुरू होगा और अगली दिवाली राम मंदिर में ही मनाएंगे। स्वामी के बयान के बाद विपक्ष के नेताओं ने उन पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता मलिक्कार्जुन खड़गे ने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा नेता राम मंदिर की बात करते हैं।

स्वामी ने किया राम मंदिर बनाने का दावा

स्वामी ने किया राम मंदिर बनाने का दावा

स्वामी ने कहा है, ‘‘यह संभव है कि अयोध्या में राम मंदिर अगले वर्ष अक्तूबर तक लगभग तैयार हो जाए क्योंकि सब कुछ तैयार है तथा निर्माण के लिए सभी सामग्री पहले से निर्मित है। उसे केवल जोड़ना है, जैसा स्वामी नारायण मंदिर के मामले में हुआ था। ''

5 दिसंबर को होनी है सुनवाई

5 दिसंबर को होनी है सुनवाई

इस मामले में पांच दिसंबर में होने वाले सुनवाई से पहले स्वामी का ये बयान सियाल गर्मी पैदा कर सकते हैं। स्वामी का कहना है, ‘‘इलाहाबाद हाई कोर्ट पहले ही मामले में काफी गहराई तक गौर कर चुका है और सुन्नी वक्फ बोर्ड के लिए इसके खिलाफ दलील देने को कुछ भी बचा नहीं है।

स्वामी ने बताया हिंदूओं का अधिकार

स्वामी ने बताया हिंदूओं का अधिकार

स्वामी ने दावा किया कि उन्होंने एक अतिरिक्त दलील दी है। इस बारे में स्वामी ने कहा कि उस स्थान पर प्रार्थना करना मेरा और हिंदू समुदाय का मूलभूत अधिकार है। मुस्लिमों को वह अधिकार नहीं है, उनकी रूचि केवल सम्पत्ति में है, वह एक सामान्य बात है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+