तीसरे पति ने घर के बाहर ही चाकू से काट दिया महिला का गला, 6 महीने पहले हुआ था तलाक

सूरत। गुजरात में सूरत स्थित सचिन क्षेत्र में एक महिला की घर के बाहर ही 5 लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या करने वालों में मुख्य आरोपी उसका तीसरा पति​ था। महिला पर हमला तब हुआ, जब वह मंगलवार की रात घर से बाहर कार में बैठने जा रही थी। तभी उसका तीसरे पति अपने 4 दोस्तों के साथ वहां आ गया। फिर, चाकू से गला काट दिया गया। उसके बाद पांचों वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सोनू फैशन नाम से दुकान चलाती थी महिला

सोनू फैशन नाम से दुकान चलाती थी महिला

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 34 वर्षीय महिला रहमत अयूब शेख के रूप में हुई। वह सचिन जीआईडीसी में जिलानी नगर में अपने 3 बच्चों के साथ रहती थी। सलमा की सोनू फैशन नाम से कपड़े की दुकान थी।

दूसरी शादी हिंदू से की, उसने मुस्लिम नाम रख लिया

दूसरी शादी हिंदू से की, उसने मुस्लिम नाम रख लिया

पहला पति खोने के बाद सलमा ने 12 साल पहले दूसरी शादी की थी। यह शादी उसने एक हिंदू युवक से प्यार में की थी। सलमा ने हिंदू युवक से कहा था कि यदि वो मुसलमान बन जाए तो शादी कर लूंगी। जिसके बाद प्रदीप उमाशंकर शर्मा नाम के उस युवक ने अपना नाम सिराज शेख रख लिया।

9 साल तक साथ रहे, तीसरे से किया निकाह

9 साल तक साथ रहे, तीसरे से किया निकाह

दोनों 9 साल तक साथ रहे। इसी दौरान युनूस शेख उर्फ चूहा नाम का एक अन्य व्यक्ति सलमा के सम्पर्क में आया। वह भी उससे प्यार करने लगा। जिसके चलते सिराज की सलमा से बिगड़ गई। सलमा ने युनूस से निकाह कर लिया।

तीसरे से 6 महीने पहले लिया तलाक, उसी ने मारा

तीसरे से 6 महीने पहले लिया तलाक, उसी ने मारा

हालांकि, युनूस शेख उर्फ चूहा से भी सलमा की अनबन हो गई। जिसके चलते सलमा ने 6 महीने पहले ही युनूस से भी तलाक ले लिया था। आरोप थे कि तलाक के बाद सलमा ने एक दुकान और 3 लोगों की सम्पत्ति अपने हक में कर ली थी। जिसके चलते युनूस शेख उर्फ चूहा उसे मार डालना चाहता था।

सलमा दिखी तो पांचों ने चाकू घोंपे

सलमा दिखी तो पांचों ने चाकू घोंपे

बीते मंगलवार की रात युनूस शेख उर्फ चूहा अपने दोस्तों के साथ सलमा के घर के पास आया। वहां सलमा दिखी तो पांचों ने सलमा में चाकू घोंपे। उसके बाद भाग गए

सलमा के भाई की शिकायत पर अरेस्ट हुआ युनूस

सलमा के भाई की शिकायत पर अरेस्ट हुआ युनूस

पुलिस ने सलमा के भाई की शिकायत पर युनूस शेख उर्फ चूहा और उसके दोस्त आतिक उर्फ जमाई को गिरफ्तार कर लिया। कुल 5 के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+