5वीं मंजिल पर 5 मिनट रुका और फिर लगा दी छलांग, तमाशबीन लोग मौत का वीडियो लाइव करते रहे
सूरत। गुजरात में वापी जिला के टाउन में एलआईसी के सामने महाराजा गेस्ट हाउस की 5वीं मंजिल से कूदकर एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान सूरत निवासी 51 वर्षीय ज्वैलरी व्यापारी पीयूष धीरजलाल पचीगर के रूप में हुई। जब पीयूष 5वीं मंजिल से कूदने की तैयारी कर रहा था, तो नीचे मौजूद लोग उसे देख रहे थे। वह कूदने से पहले 5 मिनट से ज्यादा रुका भी, किंतु इस बीच कोई उसे बचाने नहीं पहुंचा। नीचे मौजूद लोग न सिर्फ तमाशबीन बने रहे, बल्कि उसके कूदने के दौरान घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की। यह वीडियो सोशल साइट्स पर पोस्ट किया जा चुका है।

संवाददाता के अनुसार, पीयूष धीरजलाल पचीगर सूरत के घियाशेरी महिधरपुरा का रहने वाला था। कूदने के तुरंत बाद ही उसकी मौत हो गई। 5वीं मंजिल से छलाग लगाने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि पुलिस थाना महाराजा गेस्ट हाउस के पास में ही है और दमकल विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गई थी। मगर, कोई नहीं आया। जबकि कूदने से पहले 5 मिनट से ज्यादा समय तक पीयूष पचीगर गेस्ट हाउस के बड़े बोर्ड पर बैठा रहा।
आत्महत्या किए जाने की यह घटना बुधवार करीब साढ़े 12 बजे की है। कूदने से पहले पीयूष धीरजलाल पचीगर ने पहले हाथ जोड़े और बाद में कुछ देर रेलिंग पर ही बैठा रहा था। इस दौरान करीब 5 मिनट तक भी कोई बचाने या रोकने नहीं आया। कुछ लोग तमाशबीन बने रहे और उसकी आत्महत्या के मूक गवाह भी बने रहे।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications