सूरत: पांडेसरा जीआईडीसी की मिल में लग गई भीषण आग, दमकल की 15 गाड़ियां बुझाने में जुटीं
सूरत। देश की डायमंड सिटी कही जाने वाली सूरत के एक इलाके में आग लग गई है। यह आग पांडेसरा जीआईडीसी की रानी सती रंगाई मिल में लगी है। वहां बड़ी संख्या में कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद हैं। आग बुझाने के लिए दूर-दूर से एंबुलेंस पहुंची हैं। मौके पर दमकल की 15 गाड़ियां लग चुकी हैं। इस घटना का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि, जिस जगह आग लगी है वहां से लोगों को हटाया जा रहा है।














Click it and Unblock the Notifications