280 बीघा में बना नारण सरोवर, बारिश से पानी भरने पर उद्योगपति ने ऐसे उड़कर उतारी आरती- VIDEO

सूरत। गुजरात में सूरत के उद्योगपति व लाठी के दुधाला गांव निवासी सवजी धोलकिया ने पिछले साल एक तालाब का निर्माण करवाया था। जिसको नारण सरोवर नाम दिया गया था। हाल ही में हुई बारिश के कारण नारण सरोवर पानी से लबालब हो गया है। अब सवजी धोलकिया ने इस तालाब पर पहुंचकर जेटपैक की मदद से उड़ान भरी। तालाब की उन्होंने इसी तरह आरती उतारी।

Recommended Video

    280 बीघा में बना नारण सरोवर, बारिश से पानी भरने पर उद्योगपति ने ऐसे उड़कर उतारी आरती- VIDEO
    कोई जेटपैक से उड़ा, किसी ने हवा में साइकिल चलाई

    कोई जेटपैक से उड़ा, किसी ने हवा में साइकिल चलाई

    संवाददाता ने इस तरह की आरती उतारे जाने का वीडियो भेजा, जिसमें आप देख सकते हैं कि तालाब का मालिक कैसे जेटपैक से आकाश में उड़ते हुए आरती उतार रहा है।जिसे लोग देखते ही रह गए और यह वीडियो वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि, इस दौरान ही अन्य कुछ स्थानीय लोगों ने भी करतब दिखाए। जिसमें उंचाई पर बंधी रस्सी पर साइकिल चलाई गई थी, तो अन्य एक युवती रस्सी पर चलकर नदी पार करती दिखाई दी।

    इलाके में पानी की समस्या दूर हो गई

    इलाके में पानी की समस्या दूर हो गई

    सवजी धोलकिया का कहना है कि, मैंने इस सरोवर का निर्माण खुद करवाया है। इसके लिए किसी से कोई भी मदद लिए बिना करोड़ों रुपये खर्च कर डाले। इस तरह अपने गांव के लिए इस सरोवर का निर्माण किया था और इसके पानी से लबालब होने पर स्थानियों में भी काफी खुशी का माहौल छाया है। कई लोगों ने कहा कि, अपने गांव दुधाला समेत आसपास के क्षेत्रों में पानी की समस्या देखकर ही सवजी धोलकिया द्वारा नारण सरोवर बनाया गया है।

    ऐसा है नारण सरोवर

    ऐसा है नारण सरोवर

    नारण सरोवर 280 बीघा भूमि खोदकर बनाया गया। इस सरोवर में 150 बीघा जमीन में प्लांटेशन कर के सुंदर गार्डन बनाया गया। इसको बनाने के लिए 15 हिटाची मशीन द्वारा प्रतिदिन 22 घंटे काम किया गया था और 260 से ज्यादा मजदूर लगे थे। ऐसा 120 दिनों तक चलता रहा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+