कांग्रेस की 2 महिला नेता गुजरात में कर रही थीं भाजपा के लिए प्रचार, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता
Gujarat politics news in hindi , सूरत। गुजरात में सत्तासीन भाजपा के लिए प्रचार कर रहीं दो महिला नेताओं को कांग्रेस ने निष्कासित कर दिया। सूरत कांग्रेस अध्यक्ष बाबूभाई रायका के मुताबिक, दोनों नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाई गईं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान अपने प्रभाव वाले इलाकों में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था। यह पता चलने पर सूरत नगर निगम (Surat municipal corporation) की दो निर्वाचित महिला म्यूनिसिपल काउंसलर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

सूरत में नगर निगम से जुड़ी कांग्रेस नेता बर्खास्त
कांग्रेस ने जिन महिला नेताओं की सदस्यता रद्द की है, उनकी पहचान सूरत नगर निगम के वॉर्ड नंबर-15 (पूना नॉर्थ) की सोनल देसाई और वॉर्ड नंबर 24 (लिंबायत उधना) की कांताबेन वाकोदिकर के तौर पर हुई है। इनके संदर्भ में बाबूभाई रायका का कहना है कि दोनों की शिकायत मिलने पर पहले दोनों के खिलाफ सबूत जुटाए गए। फिर उन्हें जवाब देने के लिए कहा गया, मगर वे तलब होने पर भी जवाब देने के लिए नहीं पहुंचीं। जिसके बाद गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित चावड़ा को इन महिलाओं की सदस्यता के बारे में विचार करने के लिए कहा गया। चावड़ा की 'हां' के बाद दोनों की सदस्यता कांग्रेस पार्टी से रद्द कर दी गई।
लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

कांग्रेस से लगातार नाराज चल रहे उसके नेता
इससे पहले कांग्रेस पार्टी की वॉर्ड नंबर-18 (अंजना खातोदरा) की नेता लीलाबेन सोनावन को भी कारण बताओ नोटिस भेजा गया था। कुछ महीने पहले उनके बेटे को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Surat Anti Corruption Bureau) के अधिकारियों ने रिश्वत लेते पकड़ा था। तब उस मामले में लीलाबेन का भी नाम आया था, हालांकि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। रायका के मुताबिक, उस वक्त पार्टी ने लीलाबेन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

77 से घटकर 70 रह गए विधायक, इस्तीफा देने वाले भाजपा से जा मिले
वैसे, कांग्रेस में नेताओं का पार्टी से नाराज होकर भाजपा की तरफ झुकने का मामला पहली बार सामने नहीं आया है। पार्टी के कुल 77 विधायकों में से कुछ पार्टी के खिलाफ बगावत पर उतर आए। अब तक आर्धा दर्जन विधायकों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले 6 विधायकों को भाजपा ने अपने यहां अच्छी जगह दी है, कुछ को उपचुनाव में भी उतारा।
-
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL












Click it and Unblock the Notifications