सूरत के बाजार में किन्नरों की एंट्री पर बैन, एक व्यक्ति की हत्या किए जाने के बाद नोटिस चस्पा हुआ

सूरत। गुजरात में सूरत सिटी के जापान मार्केट में ट्रांसजेंडर्स (किन्नर) के आने पर रोक लगा दी गई है। यहां बीते दिनों एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद ये फैसला लिया गया। मार्केट के प्रेसिडेंट ललित शर्मा ने बताया कि मार्केट में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों की एंट्री रोक दी गई है। किन्नर अक्सर लोगों को परेशान करते हैं, उत्पात मचाते हैं। वे आगे से ऐसा न करें, इसलिए मार्केट में उन पर पाबंदी का नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है।

Transgender Community Banned in Surat japan Market

वहीं, जापान मार्केट में एंट्री बैन होने पर किन्नरों में कोहराम मचा हुआ है। कई किन्नरों का कहना है कि दूसरों की गलती की सजा उन्हें नहीं मिलनी चाहिए। एक किन्नर पायल कौर ने कहा कि इस बैन से हम बहुत परेशान हैं। खास अवसरों पर लोगों से मिलने वाली रकम ही हमारी आजीविका का सहारा है। हम ऐसे बैन के खिलाफ आवाज उठाएंगे।

Transgender Community Banned in Surat japan Market

बता दें कि, सितंबर महीने की शुरूआत में कुछ किन्नर एक दंपति के यहां बेटा होने पर बधाई लेने गए थे, घरवालों ने उन्हें पांच हजार दिए, लेकिन फिर भी नहीं माने। किन्नरों ने बवाल काटा। वो 21 हजार मांगने पर अड़ गए। नहीं मिलने पर दंपति पर जानलेवा हमला कर दिया।

Transgender Community Banned in Surat japan Market

इस मामले में लिम्बायत पुलिस ने व्यापारी से जबरन वसूली और जानलेवा हमला करने के आरोप में तीन किन्नरों को गिरफ्तार किया था। किन्नरों के हमले में एक शख्स की मौत भी हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+