गुजरात बोर्ड की 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, निजी स्कूलों में नहीं होंगे एग्जाम
सूरत। गुजरात में बोर्ड की 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाएं अगले माह कराई जाएंगी। इसके लिए टेबल जारी कर दिया गया है। नॉटिफिकेशन के मुताबिक, 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा 23 अगस्त से शुरू हाेंगी। उसके बाद आखिरी पेपर 28 अगस्त काे होगा।

मालूम हो कि, कोरोना लॉकडाउन से पहले तक गुजरात में पूरक परीक्षा हर साल जुलाई में हाेती थीं। किंतु अब बोर्ड द्वारा इसे अगस्त महीने में कराया जाएगा। इसमें भी 12वीं कॉमर्स की परीक्षा मात्र एक ही दिन कराई जाएगी, जो कि 23 अगस्त काे होगी। इसके अलावा 12वीं साइंस की पूरक परीक्षा 25 अगस्त से 27 अगस्त के बीच हाेगी। वहीं, 10वीं की पूरक परीक्षा 25 अगस्त से 28 अगस्त तक होगी।
नॉटिफिकेशन में कहा गया है कि, सेंटराें पर सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियम लागू होंगे। वहीं, निजी स्कूल सरकार के इस फैसले के विरोध में आ गए हैं। निजी स्कूलों के विरोध का कारण यह है कि, सरकार ने कहा है कि पूरक परीक्षा में निजी स्कूलों की बिल्डिंग का इस्तेमाल करने नहीं दिया जाएगा और न ही निजी स्कूलों में यह परीक्षा होगी।

इधर, इतने परीक्षार्थी आ गए कि सर्वर ही क्रैश हो गया
गुजरात में ट्रैफिक की ऑनलाइन परीक्षा के दौरान चौंकाने वाला मामले सामने आया है। यहां ट्रैफिक नियमों की समझ परखने के लिए हुई परीक्षा में 22000 लोग शामिल हुए। ये इतने परीक्षार्थी आ गए कि सर्वर ही क्रैश हो गया। बाद में जब परिणा आए तो बताया गया कि, ट्रैफिक डीसीपी ने टाॅप किया है।












Click it and Unblock the Notifications