इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने से पहले ही सूरत से शुरू हुई शारजाह की फ्लाइट, जानिए कितना है किराया

Gujarat News, सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले ही सूरत से सूरत से शारजाह के लिए उड़ान शुरू हो गई हैं। इसके लिए एयर इंडिया ने बुकिंग सर्विस शुरू की है, जिसके साथ ही अन्य कंपनियां भी टिकट बुकिंग करने में लग गई हैं। दोनों शहरों के बीच इस इंटरनेशनल फ्लाइट का किराया 9,669 रुपए रखा गया है।

Ticket booking starts for surat to sharjah international flight

इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा सूरत

बता दें कि 30 जनवरी को नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सूरत को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा दिया जाएगा। ऐसे में यहां से इंटरनेशनल फ्लाइट के तौर पर यूएई के शारजाह को उड़ानें शुरू की जा रही हैं। अब सूरत से शारजाह के बीच फासला कुछ ही घंटों का रह गया है, क्योंकि हवाई यात्रा से दोनों शहर सीधे तौर से कनेक्ट हो जाएंगे।

Ticket booking starts for surat to sharjah international flight

संजय एज़ावा ने बरसों से आंदोलन किया
वहीं, बताया जा रहा है कि फ्लाइट का टिकट 9,669 रुपए रखा गया है। यह किराया 16 फरवरी से लागू होगा। सूरत को इंटरनेशनल फ्लाइट गिफ्ट मिलने के अवसर पर सूरत के लोगों में आनंद-उल्लास का वातावरण देखने को मिल रहा है। सूरत को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा प्राप्त हो, इसके लिए हवाई अड्डे के लिए संजय एज़ावा ने बरसों से आंदोलन किया था। संजय एज़ावाने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सहित केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में आंदोलनात्मक प्रयास किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+