गुजरात में फिर उड़ीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, सूरत के गांव में हजारों लोगों ने गरबा किया, बिना मास्क नाचे

सूरत। कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच गुजरात में फिर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ीं। सोनगढ़ के बाद सूरत में व्यारा के कपुरा गांव में हजारों लोगों ने गरबे का आयोजन किया। टीमली डांस भी किया। इस दौरान काफी बिना मास्क के नाचे। इसका भी वीडियाे सोशल मीडिया में वायरल हुआ, तो चर्चा शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि, वीडियो वायरल होने पर, पुलिस ने उसी के आधार पर मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

Thousands People Garba And Timli dance In Vyara Kapura Village at surat district After Songadh, video goes to viral

भीड़ भरा यह कार्यक्रम कपुर आंबा फलिया में रहने वाली बालीबेन सीगाभाई गामित के घर आयोजित किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें ज्यादातर लोग मास्क बगैर ही दिख रहे हैं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का खुलेआम उल्लंघन हुआ। कार्यक्रम में भीड़ गरबा और टीमली डांस करती दिख रही है। संवाददाता ने बताया है कि, पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजक एव बालीबेन सीगाभाई गामित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गुजरात में ही इससे पहले 30 नवंबर के दिन तापी जिला स्थित सोनगढ़ तालुका के दोसवाड़ा गांव में पूर्व मंत्री कांति गामित के यहां कोविड गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ीं थी। कांति गामित की पोती की सगाई की रस्म में हजारों लोग पहुंचे थी। सोशल डिस्टेंसिंग पूरी तरह भंग हो गई। काफी लोग बिना मास्क ही आयोजन में हिस्सा ले रहे थे। इसका वीडियो सामने आया है। संवाददाता ने बताया कि, मौके पर 6 हजार से ज्यादा लोग एकत्रित हुए थे। कांति गामित सत्तारूढ़ भाजपा के नेता हैं। उन्होंने फिलहाल माफी मांग ली है और पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही है।

सगाई के आयोजन पर पूर्व मंत्री कांति गामित ने कहा कि, ''मैं माफी मांगता हूं, क्योंकि यह एक गलती थी। हमने तुलसी विवाह और मेरी पोती के सगाई समारोह को एक साथ आयोजित किया था, लेकिन किसी को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित नहीं किया। हमने 2000 लोगों के लिए भोजन तैयार किया और नृत्य का भी आयोजन किया। किसी ने वीडियो बना लिया और यह वायरल हो गया।' वीडियो वायरल होने के बाद इसकी चर्चा गुजरातभर में होने लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+