घर में घुसे लुटेरे, पिता-पुत्र को चाकू मारा, हल्ला सुनकर दौड़े आए पड़ोसियों ने दबोचा एक लुटेरा

सूरत। गुजरात में सूरत के उधना साईंनाथ सोसायटी के एक मकान में लुटेरों ने पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया। हंगामा मचने पर लोगों ने एक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक, घटना साईंनाथ सोसायटी निवासी चेतन नारायण पाटिल के यहां हुई। चेतन नारायण पाटिल के घर रात के समय लुटेरे आ घुसे। वे पाइप के सहारे पहली मंजिल वाले कमरे में पहुंचे।

पहली मंजिल वाले कमरे में लुटेरों ने वहां रखे तीन मोबाइल फोन उठाने का प्रयास किया। उनमें से एक मोबाइल चार्जिंग में लगा था। उसका एडॉप्टर के शीशे पर गिरने से आवाज हुई और चेतन की नींद खुल गई। सामने उन्हें अनजान शख्स दिखा। तब चेतन और उनके बेटे ने हल्ला मचाया। उन्होंने उन्हें पकड़ने की कोशिश भी की। लुटेरों में से एक युवक ने चाकू निकाल लिया और उसे चेतन की पीठ और राहुल के हाथ पर मारा।

Thieves Entered The House With Knife, Attacked on Father And Son, caught one

हालांकि, पिता-पुत्र ने हिम्मत नहीं हारी और उनका शोरगुल सुनकर पड़ोसियों की नींद खुल गई। उधर, एक लुटेरा पहली मंजिल की बाल्कनी से कूद कर भाग निकला। हो-हल्ला मचने पर लोगों ने दूसरे युवक को पकड़ लिया। उसके बाद उसमें मार लगाई गई। बाद में लोगों ने उसे उधना पुलिस को हवाले कर दिया।

Thieves Entered The House With Knife, Attacked on Father And Son, caught one

पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी। एक पुलिसकर्मी ने बताया कि, जिनके यहां यह वारदात हुई, वो चेतन हैं और वह साइकिल मार्ट चलाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+