गुजरात: PSI अमिता ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर क्यों की खुदकुशी, पिता ने बताया

सूरत। करीब हफ्तेभर पहले फालसावाड़ी पुलिस लाइन में एक महिला पीएसआई ने खुद को गोली मार ली थी। इससे उसकी मौत हो गई थी। उसकी पहचान अमिता जोशी के तौर पर हुई, जो कि उधना थाने में कार्यरत थीं। उनकी मौत के बाद पिता ने उसके पति समेत पांच जनों के खिलाफ महिधरपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले में सामने आया है कि, अमिता के पति, सास-ससुर एवं ननद समेत पांच जने उसे तंग करते थे। इसीलिए इन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है।

Surat Woman PSI Amita joshi Suicide case, her father blamed husband

अमिता के पिता ने महिधरपुरा थाने में दर्ज कराई शिकायत में अमिता के पति के अवैध संबंधों का जिक्र किया। साथ ही अमिता को नौकरी छोड़ने का दबाव व वेतन के हिसाब को लेकर त्रस्त किए जाने की बातें कहीं। अमिता के पति का नाम वैभव है, वैभव के अलावा अमिता के सास-ससुर व दो ननदों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अमिता के पिता के मुताबिक, पति वैभव व्यास, ससुर जीतू व्यास, सास हर्षा व्यास, गारियाधार निवासी नंनद मनीषा भट्ट व भावनगर निवासी अंकिता मेहता मिलकर अमित को तंग करते थे। वे अमिता द्वारा उसके नाम पर लिए गए फ्लैट व गाड़ी को लेकर भी आपत्ति जताते थे। वो कहते थे कि, उसने वैभव के नाम पर क्यों कुछ नहीं लिया। इससे अमिता बहुत परेशान हुई और जान दे दी।

बगीचे में खेल रहीं थीं 4 बेटियां, तभी दौड़े आए तेंदुए ने एक पर मारा झपट्टा, पिता ने बचाई जान, 21 टांके आए

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+