16 साल के 2 बाइक चोर करते थे मोबाइल स्नैचिंग, गिरफ्त में आने पर कहा- पहला शिकार दादा को बनाया था

सूरत। गुजरात में वराछा पुलिस ने सूरत से ऐसे दो सोलह वर्षीय किशोरों को पकड़ा है, जो मोटरसाकिलें चुराते थे और उन्‍हीं मोटरसाकिल का इस्‍तेमाल फिर राहगीरों से मोबाइल छीनकर भागने के लिए करते थे। ऐसे मामले में कोई राहगीर मोटरसाकिल का नंबर देखकर पुलिस से शिकायत करता था तो आफत मोटरसाकिल के असली मालिक पर आती थी। उक्‍त दोनों किशोर यूं तो एक बार पिछले साल ही पकड़े गए थे। मगर, तब वे बाल सुधार गृह से निकल चुके थे और फिर से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने लगे।

surat varachha police station

वराछा पुलिस के अधिकारी ने बताया कि, दो सोलह वर्षीय किशोरों से अब 4 मोटरसाकिलें और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जो उन्होंने पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग इलाकों से चुराए थे। पुलिस के हाथ दोनों तब लगे, जब चोरी की एक मोटरसाकिल पर वराछा के कुबेरनगर इलाके से गुजर रहे थे। उसी समय पुलिस ने संदिग्ध हालात में उन्हें रोका। पुलिस ने पॉकेट-कोप की मदद से उनकी मोटरसाइकिल की पड़ताल की तो चोरी की पाई गई। इस पर पुलिस ने थाने ले जाकर पूछताछ करने लगी।

रिकॉर्ड देखकर पता चला कि, वे पहले भी अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। दोनों शातिर हैं। अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की शुरुआत अपने घर से ही की थी। पहले उन्‍होंने अपने दादा के पास रुपए होने की बात पता चलने पर लूट की साजिश रची थी। तब पकड़े गए थे। उसी साल उन्‍होंने चोरी की आठ घटनाओं को अंजाम दिया था।

वे जब रिमांड होम से बाहर आए तो फिर सक्रिय हो गए और तब से आधा दर्जन घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। बहरहाल, उन्होंने तीन और मोटरसाकिलें चुराने और दो मोबाइल फोन की स्नैचिंग कबूल की है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर माल बरामद कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+