सोने-चांदी के व्यापारी से सूरत में स्कूटी सवार ले उड़े 1.64 करोड़ रुपए से भरे भैग, सभी CCTV में कैद

सूरत। भारत की डायमंड सिटी कहे जाने वाले गुजरात के सूरत में दिन-दहाड़े लूट की वारदात हुई। यहां सोने-चांदी का कारोबार करने वाले व्यापारी से स्कूटी सवार बदमाश 1.64 करोड़ रुपए से भरे दो बैग छीनकर ले भागे। बदमाश 3 थे और उन्‍होंने 38 साल के व्‍यापारी को निशाना बनाया। यह वारदात सूरत शहर के महिधरपुरा में अंजाम दी गई, जो कि सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई।

surat robbery news

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि, स्कूटी सवार तीन लुटेरों ने व्‍यापारी से दो बैग छीने, और फिर पलक झपकते ही फरार हो गए। व्‍यापारी ने कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि, वो पीडि़त व्‍यापारी वराछा के तपशील सोसाइटी में रहने वाला 38 वर्षीय शरद सोलंकर है। उसने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शिकायत में उसने बताया कि, स्कूटी पर आए तीन लोगों ने उसके पास से एक करोड़ 64 लाख 25 हजार रुपए लूटे हैं।

इतनी बड़ी रकम व्‍यापारी ने अपने दो थैलों में भर रखी थी। उसका कहना है कि, लुटेरों ने उसके साथ मौजूद नीलेश के साथी दरबा को चाकू दिखाया और 1.64 करोड़ रुपए लूट लिए। उसके बाद लुटेरे वहां से फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि, उससे महिधरपुरा के कंसारा मोहल्ले के पास सरेआम लूट हुई। स्कूटी सवार तीनों लुटेरे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह एक व्यापारी से सोने-चांदी का माल मंगाकर दूसरे व्यापारी को भेजता था और कमीशन लेता था।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, दो बैगों में 2000 के 40 लाख, 500, 200 और 100 नोट भरे हुए थे। वहीं, एक करोड़ एक बैग के अंदर और 63 लाख 25 हजार रुपए दूसरे बैग के अंदर बाकी 23,000 जेब में रखे हुए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्‍हें इसकी सूचना मिली है और पुलिस ने जांच-पड़ताल के आधार पर लुटेरों की खोजबीन शुरू कर दी है। अधिकारी ने कहा कि, वारदात सूरत शहर के महिधरपुरा में हुई, जहां व्यापारी से 3 लोगों ने एक करोड़ 64 लाख 25 हजार रुपए की लूट कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+