गुजरात: बिहार के युवक की चाकू मारकर हत्या, हिंदीभाषी लोगों में दहशत
Gujarat News, सूरत। बीते कुछ महीनों से गुजरात में बाहरी राज्यों के लोगों पर हमले होने की लगातार खबरें आ रही हैं। यहां विभिन्न जिलों में हिन्दी भाषियों की हत्या भी की गईं एवं कुछ के घर भी जला दिए गए। अब ताजा घटना सूरत के हिन्दी भाषी बहुल क्षेत्र पांडेसरा की है, जहां एक बिहार मूल के एक युवक को मारा डाला गया।

सूरत पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया है कि युवक की हत्या चाकू मारकर की गई। यह संभवत: युवक के साथ लूट-पाट का मामला है। जिसे पुलिस मोबाइल की छीना-झपटी की वारदात के बाद हत्या से जोड़कर देख रही है। युवक की पहचान बिहार के छप्पू (उमेश राय) के रूप में हुई है, जो पांडेसरा में रहता था।

यह घटना उस समय की है, जब उमेश राय नौकरी करके घर लौट रहा था। तभी पांडेसरा के वडोद इलाके में उस पर चाकू से बाइकसवार लोगों ने हमला किया। जिसके बाद वे लोग उसके पास से मोबाइल और कुछ रुपये लूटकर फरार हो गये। उमेश को घायल अवस्था में सूरत के नवी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने आज सुबह दम तोड़ दिया। इस वारदात के सामने आने के बाद इलाके में रहने वाले अन्य हिंदी भाषी लोगों दहशत फैल गई। वहीं, पुलिस उन्हें आश्वासन दे रही है कि यह घटना हेट-क्राइम नहीं, बल्कि लूटपाट का मामला है।












Click it and Unblock the Notifications