सूरत: कोचिंग सेंटर धधक रहा था, तब 25 साल के डायरेक्टर ने अपनी जान दांव पर लगाकर बचाए कई स्टूडेंट

Surat Fire Tragedy News, सूरत। गुजरात में सूरत के तक्षशिला आर्केड कोचिंग सेंटर में गुरुवार दोपहर धधकी आग से छात्र-छात्राओं समेत 23 लोगों की मौत हो गई। यहां करीब 70 दफ्तर व शॉप थीं, जब इमारत में आग लगी तो पूरे इलाके में कोहराम मच गया। कोचिंग परिसर की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल में मौजूद बच्चे अचानक आग लगने की वजह से चीखने-चि​ल्लाने लगे। चंद मिनटों में ही आग सबसे ऊपर के पूरे फ्लोर पर फैल गई। करीब 40 तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी, न ही छात्र-छात्राओं के बचने के लिए कोई और इंतजाम थे। ऐसे में छात्र-छात्राओं की जान बचाने वाले लोगों में एक डिजाइन संस्थान का डायरेक्टर भी सामने आया। 25 वर्षीय जतिन नकरानी आग दिखते ही फौरन कोचिंग वाली क्लासेस में घुसे। उन्होंने पहले सबसे ऊपर से नीचे का फ्लोर खाली कराया, जहां से पांच बच्चों को निकाला। इसके बाद वह दो और बच्चों को बचाने ऊपर की मंजिल पर जा पहुंचे। उन्होंने बच्चों को तो बचा लिया लेकिन गिरकर वह घायल हो गए।

code of conduct violation in junagadh during lok sabha voting

संस्थान के स्टाफ के मुताबिक, 'आग से बचकर भागने की कोशिश में गिरने से जतिन के सिर में चोट लग गई। वे गंभीर घायल हो गए। महावीर अस्पताल में उनका इलाज करवाया जा रहा है।'
नकरानी के अलावा केतन जोरवडिया नाम का नौजवान भी बिल्डिंग के अगले हिस्से पर चढ़ गया। ऊपर आग धधक रही थी और वहीं, केतन जोरवडिया चौथी और तीसरी मंजिल से गिर रहे छात्रों को बचा रहे थे। उन्होंने झूलते हुए दो लड़कियों को बचाया, वे दोनों जान बचाने के लिए चौथी मंजिल की छत से कूदी थीं। बाद में दमकलकर्मियों ने तीनों को बचाया। केतन का कहना है कि दोनों लड़कियां छलांग मारने में डर रही थीं। मैंने उन्हें पकड़कर दमकलकर्मियों तक पहुंचाया। हालांकि मेरे ही सामने बहुत से स्टूडेंट गिरकर मर गए।'

Surat Fire Tragedy: this 25-year-old Director Of Institute Saving many Students

कोचिंग संचालक भार्गव बुटानी भी बचा रहा था जान, वही है मुख्य आरोपी
इस हादसे में खुद की जान खतरे में डालकर बच्चों की जिंदगी बचाने वाले लोगों में स्मार्ट क्लासेस का संचालक भार्गव बुटानी भी शामिल था। उसे अब पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया​ कि दुर्घटना के दौरान मैंने बिल्डिंग से लटककर दो लड़कियों की जान बचाई। मालूम हो कि जो वीडियो वायरल हुआ, उसमें भी भार्गव ही दिखाई दे रहा है। फायर ब्रिगेड की क्रेन से पहले उसने दो लड़कियों को नीचे उतर जाने दिया, उसके बाद ही वह उतरा। हालांकि, वह अभी पुलिस की गिरफ्त में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+