सूरत में 5 विद्यार्थियों समेत 26 लोगों को हुआ कोरोना, प्रशासन ने कहा- नियम भंग करने पर चपेट में आए
सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में कोरोना महामारी के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। यहां सूरत महानगर पालिका के कई इलाको में नए मरीज मिले हैं। सूरत नगर निगम (स्वास्थ्य) के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि, इस महीने 5 स्कूली छात्रों सहित 26 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि, पिछले 10 दिनों में यह तेजी लोगों द्वारा कोविड गाइडलाइन फॉलो न करने की वजह से आई। उन्होंने कहा कि, नए मरीजों की संख्या इसलिए बढ़ी है क्योंकि लोगों ने गणेश उत्सव के दौरान कोरोना-गाइडलाइंस का ढंग से पालन नहीं किया।

सूरत नगर निगम (स्वास्थ्य) के डिप्टी कमिश्नर ने यह भी कहा कि, अभी कुछ स्कूलों में परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, हालत सुधर रहे हैं और अब कोचिंग क्लासेस भी बहाल की जाएंगी।













Click it and Unblock the Notifications