20 साल के लड़के को 6 लोगों ने घेरकर लाठी-पत्थर मारे, हत्या की वारदात से सूरत में फैली सनसनी

सूरत। गुजरात में सूरत के डिंडोली क्षेत्र की श्रीनाथ नगर सोसायटी में एक 20 वर्षीय लड़के की निर्ममता से हत्या कर दी गई। पुराने विवाद की रंजिश में आधा दर्जन लोगों ने उस लड़के को घेर लिया और फिर लाठी, पत्थर-डंडे से पीटा। हमलावरों ने उसे तब तक नहीं छोड़ा, तब तक वह बेहोश होकर गिर नहीं गया। इस वारदात के बाद सभी हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। वहां डिंडोली पुलिस ने मृतक लड़के की मां की शिकायत दर्ज करते हुए हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, जिस लडकी हत्या हुई उसका नाम आकाश था। उसके पिता नहीं है। विधवा मां यशोदा ही उसकी देखरेख किया करती थी। बताया जाता है कि, आकाश का कुछ समय पूर्व अपनी ही सोसायटी के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। जिसकी वजह से वे उससे रंजिश रखे हुए थे। सोमवार शाम आकाश सोसायटी में था, तो सभी एकजुट होकर उसके पास पहुंच गए। पुलिस के पास दर्ज शिकायत के अनुसार, आकाश को नवागाम डिंडोली श्रीनाथ नगर निवासी राजन चौधरी, बबलू चौधरी, राम बब्बन, लकुआ बब्बन, मुन्ना व राम बब्बन के रिश्तेदार ने मिलकर मारा।

Six men Killed a 20-year-old boy with sticks and stones

आकाश के पिता का नाम हरिराम सहानी था। उनकी पहले ही मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि, आकाश के हत्यारोपियों को खोजा जा रहा है। पता चला है कि, आकाश को पत्थर-लाठियों इत्यादि से बेरहमी से पीटा गया था। अभी वह महज 20 साल का था। इसी सोसायटी में रहने वाले लोगों ने उसे लाठी, डंडों, पत्थरों व लात, घूसों से निशाना बनाया। हत्या के बाद सभी फरार हो गए।

Six men Killed a 20-year-old boy with sticks and stones

वहीं, इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। डिंडोली पुलिस ने बताया कि, आकाश की विधवा माता यशोदा की एफआईआर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+