चार साल पहले बंद हो चुके 1000 और 500 के नोट गुजरात में अब भी मिल रहे, डेढ़ करोड़ जब्त
सूरत। वर्ष 2016 में सरकार द्वारा बंद कर दी गईं 1000 और 500 की नोट गुजरात में अब भी मिल रही हैं। पिछले दिनों गोधरा में 4 करोड़ से ज्यादा कीमत के पुराने नोट मिले थे, अब गोधरा में भी ऐसे डेढ़ करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं। चार साल पहले बंद हो चुकी करंसी आखिर अब कहां से आ रही है, यह पुलिस व जांच एजेंसियों के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गया है।

सूरत में डेढ़ करोड़ के पुराने नोट मिले
जानकारी के मुताबिक, आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की सूचना पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप पुलिस ने सूरत के अमरोली इलाके में एक मकान पर छापा मारकर ये नोट बरामद किए। इनकी कुल कीमत एक करोड़ 49 लाख 22 हजार रुपए बैठी। ये सभी नोट बंद हो चुके एक हजार और पांच सौ के ही नोट हैं।

गोधरा में मिले थे 5 करोड़
2 दिन पहले ही पंचमहाल जिले के गोधरा में एटीएस व मरीन टास्क फोर्स ने 5 करोड़ रुपए कीमत के पुराने नोट जब्त किए थे। इतनी बड़ी मात्रा में पुराने नोट मिलने से तहलका मच गया। यह गुजरात एटीएस एवं मरीन टास्क फोर्स द्वारा पुराने नोटों की जब्ती का सबसे बड़ा ऑपरेशन था। गोधरा के पश्चिमी इलाके में मोहम्मदी सोसाइटी के बंद घर से ये पुराने नोट मिले। ये नोट दो संदूकों में पैक थे।

कहां से निकले इतने करोड़?
गोधरा वाले मामले में एक महिला पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि, मौके से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 500 और 1000 रुपए के इन बंद हो चुके नोटों को गिनने के लिए बैंक से गिनती करने वाली मशीनें मंगवानी पड़ीं। पुलिस ने बैंक कर्मचारियों की मौजूदगी में नोटों की गिनती कराई। बहरहाल, जांच-पड़ताल जारी है। यह पता किया जा रहा है कि, इतनी बड़ी संख्या में पुराने करेंसी नोट कहां से आए और वो मकान किसका है।
-
वानखेड़े स्टेडियम जल्दी बन जाएगा इतिहास, 1 लाख दर्शकों का नया स्टेडियम बनेगा, अहमदाबाद-मेलबर्न को टक्कर -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें












Click it and Unblock the Notifications