स्पेशल रेलगाड़ी में ले जा रहे थे गांजा, कोच के अंदर शौचालय से बरामद हुआ 16.5 किलो

सूरत। कोरोना महामारी के बीच शुरू की गईं स्पेशल रेलों में भी गांजे की तस्करी हो रही है। गुजरात के सूरत में रेलवे पुलिस की एनडीपीएस टीम ने खुर्दा रोड-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन में लाखों का गांजा जब्त किया है। एनडीपीएस टीम के मुताबिक, ट्रेन के कोच में शौचालय के अंदर से लावारिस ट्रॉली और बैग मिले। जिसमें 16.5 किलो गांजा भरा हुआ था।

Railway Police seizes ganja from toilet of Khurda Road-Ahmedabad Special Train

रेलवे पुलिस निरीक्षक वाय. बी. वाघेला ने बताया कि रेलवे एनडीपीएस और रेलवे पुलिस जवानों को निगरानी के लिए सूरत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर लगाया गया था। तब गुुरुवार रात 3.40 बजे खुर्दा रोड-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन आकर खड़ी हुई। जवान ट्रेन की जांच करने के लिए पहुंचे। तभी उन्हें दिखा कि, ट्रेन के इंजन के पीछे के जनरल कोच में एक ट्रॉली बैग और कंधे पर लटकाने वाला बैग रखा हुआ था। यह सब जांच के दौरान शौचालय से बरामद हुआ।

Railway Police seizes ganja from toilet of Khurda Road-Ahmedabad Special Train

जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब 1 लाख 65 हजार रुपए बैठी। इस बारे में ट्रेन में सवार यात्रियों से पूछताछ भी की गई, लेकिन किसी ने भी ये नहीं कहा कि हमारा है। यह तस्करी कर ट्रेन के जरिए ले जाया जा रहा था। जो बैग मिले थे, रेलवे पुलिस की टीम उसे थाने ले आई और फोरेन्सिक टीम के साथ पड़ताल शुरू की। हालांकि, कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+