मॉडल के प्यार में पागल हुआ कैदी, डेढ़ महीने से कर रहा फोन- पैरोल पर आते ही तुम्हें ले जाऊंगा

सूरत। गुजरात में लाजपोर जेल का एक युवा कैदी वडोदरा की ट्रांसजेडर पर फिदा हो गया। उसने ट्रांसजेडर मॉडल को बीते डेढ़ महीने से लगातार फोन कर प्रेम का प्रस्ताव दिया। जब उस मॉडल ने उसकी बातें मानने से इनकार कर दिया तो वह धमकाने लगा। तंग आई मॉडल ने आखिर में उस कैदी के खिलाफ वडोदरा के नवापुरा थाने में शिकायत दर्ज करा दी। संवाददाता के अनुसार, कैदी की पहचान शाकिर उर्फ दानिश वशी अहमद के रूप में हुई है।

ट्रांसजेडर मॉडल के प्यार में पड़ा युवक

ट्रांसजेडर मॉडल के प्यार में पड़ा युवक

शाकिर को उक्त मॉडल से प्यार तब हुआ, जब एक मैगजीन में उसकी फोटो छपी थी। शाकिर उसकी फोटो देखने के बाद से ही चाहने लगा। वह सूरत का रहने वाला है, जबकि मॉडल वडोदरा की है। जिसका नाम जोया खान है। शाकिर ने उससे संपर्क किया और दोस्ती कर ली। मगर, मॉडल ने उसके प्यार का प्रस्ताव ठुकरा दिया। जिसके बाद से शाकिर उसे लगातार फोन करने लगा। साथ ही धमकियां भी देने लगा।

16 जुलाई को मॉडल से शाकिर ने यह कहा

16 जुलाई को मॉडल से शाकिर ने यह कहा

शाकिर से तंग आकर जोया खान ने उसकी मोबाइल रिकॉर्डिंग पुलिस को दे दी। उसने बताया कि शाकिर इस कदर पागल हो चुका है कि वह कुछ भी करने को तैयार है। उसने 16 जुलाई की रात फोन करके कहा था, ''मैं पैरोल पर जेल से बाहर आ रहा हूं। फिर, तुम्हें अपने साथ ले जाऊंगा।' जोया के मुताबिक, मैं 2018 से मॉडलिंग कर रही हूं। एक मैगजीन में मेरी फोटो छपी थी, तब फोटो देखने के बाद शाकिर ने संपर्क किया।'

पुलिस ने खंगाली कॉल डिटेल

पुलिस ने खंगाली कॉल डिटेल

जोया द्वारा दी गई मोबाइल रिकॉर्डिंग की पुलिस ने जांच शुरू कर दी। उसने बताया कि शाकिर ने अपने प्यार प्रस्ताव रखने के वक्त से बहुत बार फोन किया। 1 जून से 16 जुलाई तक उसके जेल से फोन आए हैं। वह फोन करके प्यार न करने पर जान से मारने की धमकी देता रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+