लोगों को अब नहीं दिखेगी बाघिन शाम्भवी, 14 साल लुभाया, सूरत के सरथाणा जू में ली अंतिम सांस

सूरत। गुजरात में पर्यटकों के बीच बरसों से आकर्षण का केंद्र रही एक बाघिन की मौत हो गई है। उस बाघिन को नाम था- शाम्भवी। सूरत के सरथाणा स्थित जू में 4 जून से उसका उपचार चल रहा था। हालांकि, वो बच नहीं पाई और दम तोड़ दिया।

People will no longer to see tigress Shambhavi, lost life due to disease in surat gujarat

केंद्रीय जू अथॉरिटी की ओर से बताया गया कि, बाघिन शाम्भवी 14 वर्ष की हो चुकी थी। मगर, उसकी मौत की वजह उसकी उम्र नहीं, बल्कि वो बीमारी थी जिसके रहते वो पीड़ा झेल रही थी। शुरूआती लक्षण सर्पदंश के लगे तो चिकित्सकों ने उसी के अनुरूप उसे उपचार देना शुरू किया था। फिर अगले दिन सुबह तक उसकी तबियत में सुधार नहीं होने पर उसके सैंपल लेकर जांच के लिए भी भेजे गए थे। हालांकि, बुधवार सुबह करीब 4 बजे उसने आखिरी सांस ली। उसी रोज गाइडलाइन का पालन करते हुए पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब 1 बजे उसकी अंत्येष्टि कर दी गई।

People will no longer to see tigress Shambhavi, lost life due to disease in surat gujarat

जू अथॉरिटी के एक कर्मचारी ने बताया कि, 14 वर्षीय शाम्भवी को देखने वालों की लाइन लग जाया करती थी। वो जू में बरसों से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। जिस समय वो शावकों को जन्म देती थी, तभी आक्रामक होती थी, लेकिन प्रसव का समय बीतने के बाद उसका स्वभाव लोगों को खूब भाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+