अमीर बिल्डर की कार से कुचलकर एक साल के बच्चे की मौत, थाने पर लोगों का बवाल
Surat news, सूरत। गुजरात में सूरत के पॉश एरिया वेसु के वीआईपी रोड पर हिट एंड रन की वारदात में एक वर्षीय बालक की मौत हो गई। श्रमिक परिवार और अन्य लोगों ने पुलिस थाने के बाहर हल्ला बोल दिया और अभियुक्त कार ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

फोर्ड कार से बच्चे को कुचलकर फरार
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोपहर के समय वेसु के वीआईपी रोड स्थित सीडी पटेल हेल्थ क्लब के पास सर्विस रोड पर सूरत महानगरपालिका के कॉन्ट्रेक्ट पर काम करनेवाले श्रमिक मनु पारधी का बेटा बाहर खेल रहा था। दोपहर 12 बजे के करीब तेज़ गति से आई फोर्ड अंडरवेयर कार बच्चे को कुचलकर निकल गई।

ड्राइवर के खिलाफ पुलिस में शिकायत
गंभीर रूप से घायल हुए बालक को संजीवनी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर बच्चे ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बालक को बचाने की हर संभव कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे। बच्चे की मौत के बाद श्रमिकों ने पुलिस कार्रवाई को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई करने में देरी की और घटना के नौ घंटे बाद कार चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई।

लोगों ने की थाने की घेराबंदी
बताया जाता है कि यह कार सूरत के अमीर बिल्डर के नाम पर पंजीकृत है और ड्राइवर कार लेकर निकला था। श्रमिक परिवार ने ड्राइवर की शिनाख्त की और उसके बाद पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार किया। पुलिस फरियाद को लेकर पूरे दिन सूरत के उमरा पुलिस थाने को श्रमिकों ने घेरे रखा और अभियुक्त ड्राइवर की गिरफ्तारी नहीं हुई। वहां तक पुलिस थाने की घेराबंदी बनाये रखी।
ये भी पढ़ें- गुजरात में एम्स के लिए मोदी सरकार ने वडोदरा को दिखाया ठेंगा, राजकोट को चुना












Click it and Unblock the Notifications