गुजरात के सबसे बड़े हॉट स्पॉट सूरत में 30 हजार लोग कोरोना से मुक्त, रिकवरी दर 90.48% पहुंची

सूरत। गुजरात में कोरोना का हॉट्स्पॉट बने सूरत से अब राहतभरी खबर यह है कि, यहां कुल संक्रमित मरीजों में से 90 फीसदी से ज्यादा ठीक हो चुके हैं। कोरोना से मुक्त होने वालों की तादाद आज 30 हजार पहुंच गई है। अनलॉक-5 के 14वें दिन 285 मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद संख्या 29 हजार 800 हो गई थी। बहरहाल यहां 2,268 सक्रिय मरीज हैं। वहीं, कुल संक्रमितों का आंकड़ा लगभग 33 हजार हो गया है।

Number Of Patients Recovering From covid-19 In Surat Crosses 30 Thousand

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सूरत में अब तक 7.39 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। अब तक 810 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं, पूरे गुजरात की बात की जाए तो राज्य में कोरोना के कारण 3598 लोगों की मौत हो गई है। पूरे राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1.55 लाख से ज्यादा हो चुका है। जिनमें से 1 लाख 36 ​हजार से ज्यादा लोग संक्रमण से मुक्त भी हो गए हैं। यहां के अहमदाबाद शहर में कोरोना के अब तक सर्वाधिक 39 हजार मामले सामने आए हैं।

Number Of Patients Recovering From covid-19 In Surat Crosses 30 Thousand

अहमदाबाद में अभी कोरोना के 3,470 सक्रिय मरीज हैं। यहां 1859 लोगों की संक्रमण के चलते ही जान चली गई। 14 लाख से ज्यादा लोगों का कोरोना टेस्ट ​भी किया जा चुका है। गुजरात में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट की बात की जाए तो अभी 88.1% है। मृत्युदर 2.3 फीसदी है। कोरोना का एक्टिव रेटियो 9.6% है। एवरेज ग्रोथ रेट 0.8% है।

Number Of Patients Recovering From covid-19 In Surat Crosses 30 Thousand
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+