6 माह के बच्चे समेत महिला अस्पताल में सीढ़ियों से फिसली, नहीं बच पाया परिवार का एकलौता बेटा

सूरत। गुजरात में सूरत स्थित पुणा के एक हॉस्पिटल में एक महिला सीढ़ियों से फिसलकर गिर गई। महिला की गोद में उसका बच्चा भी था। दोनों को गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है​ कि, वह बच्चा 6 माह का था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसे लेकर मां सोनोग्राफी करवाने के लिए हॉस्पिटल आई थी। तभी हॉस्पिटल में यह हादसा हुआ।

Mother Falls From Stairs In Punas Hospital, Her Six-Month-Old Son lost life

सूरत के ही स्मीमेर अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, पर्वत गाम संतोष नगर के बच्चे राजवीर अमीरसिंह (6 माह) को सुबह के समय मां दिप्तीबेन पर्वत पाटिया के चिरायु अस्पताल में लाई थी। जहां सीढिय़ों से दिप्ती का पैर फिसल गया। वह बच्चे के साथ नीचे लुढ़की। उसके बाद उन्हें तत्काल रिंगरोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची।

Mother Falls From Stairs In Punas Hospital, Her Six-Month-Old Son lost life

पुलिस ने बताया कि, बच्चे को सोनोग्राफी करवाने के लिए ले जाते समय मां के सीढ़ियों से गिरने के कारण ही यह हादसा हुआ। मृतक बच्चे के पिता हजीरा की एक कंपनी में इंजीनियर हैं। बच्चे का नाम राजवीर था, जो कि परिवार का एकलौता बेटा था। हादसे में उसकी मौत से परिवार में शोक व्याप्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+