रूस पर लगे सबसे ज्यादा प्रतिबंध, भारतीय हीरा उद्योग को बड़ा नुकसान, गिरेगी बिक्री, रुकेगा पेमेंट?

सूरत/मास्को। दुनिया के सबसे बड़े देश रूस को अपने पड़ोसी यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। रूस पर दुनिया में सबसे ज्यादा प्रतिबंध लगाए गए हैं। ईरान-नॉर्थ कोरिया के मुकाबले रूस दोगुने प्रतिबंधों का सामना करेगा। इन प्रतिबंधों के दायरे में हीरा उद्योग भी है और रूस के हीरा उद्योग में भारतीयों का अहम हिस्सा रहा है। रूस पर पाबंदियां बढ़ने से भारतीय हीरा उद्योग की बिक्री 30 फीसदी तक घट सकती है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने यह बात कही, जिसने गुजरातियों की चिंता बढ़ा दी है।

diamond industry

बता दें कि, गुजरात का सूरत शहर दुनिया में डायमंड सिटी के तौर पर विख्यात है, और सूरत की डायमंड इंडस्ट्री का बिजनेस रूसी डायमंड इंडस्ट्री से मिल-जुलकर ही होता है। यदि प्रतिबंध वाकई लागू हुए तो यह बिजनेस सिमट जाएगा। अलरोसा रूस की सबसे बड़ी माइनिंग कंपनी बताई जाती है, जिसे पाबंदियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यह है कि, रूस-यूक्रेन युद्ध से हमारे देश का हीरा उद्योग भी प्रभावित होगा। जानकारों का मानना है कि, अब रफ डायमंड की सप्लाई घट सकती है। ऐसे में सूरत की हीरा पॉलिशिंग इंडस्ट्री का बिजनेस सिमट सकता है, जो अभी कोरोना-लॉकडाउन के झटके से ही उबर ही रहा था।

diamond industry

रूस पर पाबंदियां लंबी लगने से भारतीय हीरा उद्योग की बिक्री 30% तक घटेगी, और इसके चलते उद्याेग चालू वित्त वर्ष में 1.85 लाख करोड़ रुपए की आय का लक्ष्य चूक सकता है। यह अनुमान रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने लगाया है। चूंकि, रूस की सबसे बड़ी माइनिंग कंपनी अलरोसा पूरी दुनिया में 30% रफ डायमंड का निर्यात करती है। दूसरी तरफ भारत 80-90% हीरों की कटिंग और पॉलिशिंग करता है। अब युद्ध के चलते रूस पर प्रतिबंध लगे हैं, और इससे हीरा उद्योग की रफ्तार भी सुस्त पड़ जाएगी।

diamond industry

हीरा-व्यवसायियों की चिंता का सीधा-सा एक कारण यह भी है कि रूस के दो बड़े बैंक और वहां का सेंट्रल बैंक इंटरनेशनल पेमेंट सिस्टम स्विफ्ट से अलग कर दिए गए हैं। जब तक रूस के बैंक वापस इस सिस्टम से नहीं जुड़ते हैं, रूस से रफ डायमंड की सप्लाई के लिए भारतीय कंपनियों की डील मुश्किल हो जाएगी। यही वजह है कि, ये पाबंदियां लंबी चलीं तो अगली तिमाही में बिक्री 25-30 पर्सेंट घट जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+