'मेरी कार पर आत्मा ने किया कब्जा', युवक ने हथौड़े से तोड़कर उड़ाए परखच्चे

Hindi News, सूरत/मुंबई। मुंबई में गुजरात के नेम प्लेट की एक मर्सिडीज कार घुप अंधेरे में तहस-नहस कर दी गई। कार के परखच्चे उड़ते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो पुलिस ने उसके मालिक को ही गिरफ्तार कर लिया। यह घटना महानगर के सान्ताक्रुज स्थित कालोनी से सामने आई है।

Man smashes Mercedes car after alleged spirit possession

वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि GJ-05- JR-4201 नंबर की मर्सिडीज-बेंज कार स्टीरियोटाइप और हाफ पैंट पहने हुए युवक द्वारा तोड़ी जा रही है। युवक के हाथ में हथौड़ा और कई चीजें नजर आ रही हैं। उसके द्वारा बोनट, कार की डिक्की से लेकर साइड ग्लास इत्यादि सब तोड़ दी जाती हैं।

Man smashes Mercedes car after alleged spirit possession

इसके बाद वह युवक फिर कार में बैठता है और अंदर भी तोड़फोड़ जारी रखता है। रात के अंधेरे में युवक के चेहरे की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन यह दिख रहा था कि उसी ने कार के परखच्चे उड़ाए। जिसे वहीं से कुछ दूर रोड के किनारे पर खड़े लोग अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लेते हैं। भीड़ जुट जाती है, लेकिन कोई उसे रोकने की हिम्मत नहीं करता।जिसे बाद सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अरेस्ट करती है। जहां पूछताछ में उसने बताया कि कार आत्मा के कब्जे में चली गई थी, इसलिए उसे तोड़ा। हालांकि, पुलिस का कहना है कि युवक ने ऐसा नशे में किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+