4 बच्चों का बाप हनीट्रैप में फंसा, 4 महिलाओं ने इधर-उधर घुमाया, फिर मामला रफा-दफा करने को 7 लाख मांगे
Gujarat News, सूरत। शहर में हनीट्रैप की घटनाएं प्रतिदिन बढ़ रही हैं। बडे-बड़े बिजनेसमैन निशाना बनाए जा रहे हैं। इस बार चार महिलाओं समेत 7 लोगों ने एक चार बच्चों के बाप को फंसा लिया। बाद में रेप का आरोप लगाते हुए उससे 7 लाख रुपए मांगे। 4 लाख रुपए उसने दे भी दिए और फिर पुलिस को खबर कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दो लड़के और दो लड़कियों का पिता 58 वर्षीय छगन पटेल हनीट्रैप वाली गैंग का शिकार बना।

छगन हीराबाग क्षेत्र की हरिनंदन सोसायटी में रहता है। शिकायत में उसने बताया कि मंगलवार की दोपहर एक बजे वराछा चौपाटी पर अज्ञात नम्बर से एक महिला का फोन आया। उसने उसे फूलपाडा में युवती से मिलने बुलाया। छगन स्कूटर से फूलपाड़ा पहुंचा। वहां महिला के साथ एक 30 साल की युवती और एक दूसरी महिला थी। वह उसे ओमकार कॉम्प्लेक्स के फ्लैट नम्बर 401 में ले गईं, जहां एक और महिला भी मौजूद थी। वहां बातें हो ही रही थीं कि अचानक तीन युवक आए। उन्होंने अपनी पहचान सर्वेलेंस स्टाफ के पुलिसकर्मियों के रूप में देकर छगन को एक थप्पड़ मारा। फिर मीडिया को बुलाने और बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी दी। मामले को रफा-दफा करने के एवज में उन्होंने साढ़े सात लाख रुपए मांगे।
हालांकि, अंत में 4 लाख रुपए में तैयार हो गए। छगन ने भतीजे हरेश को रुपए लेकर सोसायटी के निकट बुलाया। उनमें से एक व्यक्ति भी छगन के साथ वहां पहुंचा। उससे रुपए लेने के बाद छगन के मोबाइल से कॉल लॉग डिलीट किए और रुपए लेकर फरार हो गया। छगन ने पूरी घटना के बारे में भतीजे को बताया तो उसने हनीट्रैप का गिरोह होने की आशंका व्यक्त कर पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी। जिसके चलते छगन द्वारा देर रात कतारगाम थाने में शिकायत दर्ज करवाने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications