ब्याज पर रकम लेने के बाद बढ़ी उधारी, फिर फ्रॉड इंवेस्टमेंट में फंसा, तंगी आई तो ज्वैलर ने उठाया..

सूरत. गुजरात में सूरत के कापोद्रा क्षेत्र में एक ज्वैलर ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान लसकाणा के ओपेरा पैलेस निवासी राजेश चिमण सावलिया (32) के रूप में हुई। पुलिस को दुकान से उसका सुसाइड नोट मिला। पता चला कि, राजेश चिमण ने ब्याज पर रुपए लिए थे। उसकी उधारी बढ़ती जा रही थी, साथ ही वह फ्रॉड इंवेस्टमेंट में फंस गया था। जिससे वह आर्थिक तंगी का शिकार हो गया। इसी के चलते उसने जान दे दी।

Surat: Jeweller ends life due to financial crisis

पुलिस के मुताबिक, राजेश चिमण सावलिया की कापोद्रा जलक्रांति मैदान के सामने यूनिक ज्वैलर्स नामक दुकान थी। राजेश ने रविवार को दोपहर एक से रात आठ बजे के बीच ज्वैलर्स की दुकान में ही फांसी लगाकर आत्महत्या की। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और शव को उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए स्मीमेर अस्पताल ले जाया गया।

Surat: Jeweller ends life due to financial crisis

पुलिस ने यह भी बताया कि, राजेश मूलत: जूनागढ़ के सरसई गांव का निवासी था। उसने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने उधारी बढऩे के कारण आत्महत्या करने की बात कही। उसने लिखा कि ब्याज से रुपए लेकर तथा जमा पूंजी को फ्रॉड इंवेस्टमेंट में फंसने के कारण बहुत नुकसान हुआ है। आगामी दिनों में लेनदारों के द्वारा रुपए मांगने का दबाव बनाया जाएगा। इसके लिए वह मानसिक रुप से तैयार नहीं है। कोई मेरे परिवार को परेशान नहीं करना, वो निर्दोष है। सुसाइड नोट के अंत में राजेश ने खुद की जवाबदारी नहीं निभाने और बड़ी भूल होने की बात लिखी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+