JEE Advanced Result 2020: सूरत के अनमोल शराफ टॉप-100 में, 10वीं से ही शुरू कर दी थी तैयारी

सूरत। जेईई (एडवांस्ड) 2020 का रिजल्ट आ चुका है। इस बार परीक्षा में पूरे देश से कुल 43,204 छात्रों ने क्वालीफाई किया है। जिनमें से आईआईटी बॉम्बे ज़ोन के चिराग फेलोर ने कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में टॉप किया है। उन्होंने 396 में से 352 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, आईआईटी रुड़की ज़ोन की कनिष्का मित्तल सीआरएल-17 के साथ शीर्ष रैंक की महिला टॉपर हैं। उन्होंने 396 में से 315 अंक प्राप्त किए। गुजरात की सूरत की बात की जाए, तो टॉप 100 में सूरत के अनमोल शराफ को स्थान मिला है।

JEE Advanced Results 2020: Anmol Sharaf Of Surat In Top 100

Recommended Video

    JEE Advanced 2020 Results : देखें 2020 की टॉपर लिस्ट, कैसा रहा पूरा रिजल्ट | वनइंडिया हिंदी

    अनमोल शराफ का कहना है कि, मैंने 10वीं से ही जेईई की तैयारी शुरू कर दी थी और सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी बंद कर दिया था। मैं 3 साल सोशल मीडिया से दूर रहा। जो लोग ये करना चाहते हैं तो वो यह समझें कि, जेईई मेन की तरह इसकी तैयारी करने के बदले कॉन्सेप्ट पर ज्यादा ध्यान देना होता है। मैं एक कॉन्सेप्ट पढ़ने के बाद उसका वेरिएशन करता, वैल्यू एडीशन करता था।

    बकौल शराफ, ''जब मैं पलंग या सोफा पर फ्री बैठा होता तो इस बारे में सोचने लग जाता था। इससे काफी फायदा हुआ। खेल की बात की जाए तो मुझे टेबल टेनिस पसंद है और मैं क्रिकेट भी खेल लेता था। जब जेईई एडवांस-2020 की परीक्षाएं हुई थीं, तो भी अच्छी तैयारी की थी। कोरोना लॉकडाउन में पेपर-1 और 2 मिलाकर 500 से अधिक पेपर साल्व किए थे।''

    शराफ बोले कि, मेरी अब आगे आईआईटी बॉम्बे में पढ़ने की इच्छा है। जो चिराग आॅल इंडिया टॉपर आए हैं, वो भी आईआईटी बॉम्बे से हैं। हम टॉप 100 की सूची में जगह बनाने में सफल रहे हैं।''
    वहीं, 317वीं रैंक पाने वाले आदर्श दुबे ने कहा कि, मैंने अपनी स्टडी के लिए स्पोर्ट्स छोड़ दिया था। वहां रोज स्कूल में जो पढ़ाया जाता था, उसे रिवाइज कर 10 से 12 घंटे पढ़ता था। सभी विषयों को एक साथ नहीं पढ़ता था, बल्कि एक-एक कर पढ़ाई करता था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+