फ्लैट में बाहर से लगा था ताला, अंदर फंदे पर मृत मिला युवक, रहता था पत्नी से अलग

सूरत। एक शख्स की लाश फ्लैट में फंदे पर लटकी मिली। कमरे का बाहर से ताला लगा हुआ था। ऐसे में शख्स की मौत कैसे हुई, ये पता करने में पुलिस जुट गई है। यह घटना गुजरात के सूरत जिले में पिपलोद के एक फ्लैट से सामने आई है। मृतक की पहचान रमन अरविंद कुमार गुप्ता के तौर पर हुई। बताया जा रहा है कि, वह यहां अकेले रह रहा था।

In Surat district, a young man Found dead in Room, The Flat Was Locked From Outside

रमन अरविंद कुमार गुप्ता की पत्नी से कुछ अनबन थी और वह परेशान चल रहा था। जब आसपास के लोगों ने उसे काफी समय तक फ्लैट से बाहर निकलते नहीं देखा तो उन्हें शंका हुई। तब लोगों को ग्राउंड फ्लोर पर स्थित फ्लैट के पीछे का दरवाजा खुला मिला। उन्होंने झांककर देखा तो अरविंद की फंदे पर लटकी हुई लाश दिखाई दे रही थी। लोगों ने ​फिर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं, आशंका जताई गई कि अरविंद ने मंगलवार को रात के समय घर में फांसी लगाई होगी।

In Surat district, a young man Found dead in Room, The Flat Was Locked From Outside

हालांकि, फ्लैट पर बाहर से ताला लगे होने की वजह से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। उमराव पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है। एक पुलिसकर्मी ने बताया कि, मृतक की लाश पिपलोद गांव में राधा कृष्ण मंदिर के सामने राम निवास बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में पाई गई। लोगों का कहना है कि, रमन अरविंद कुमार गुप्ता एक कंपनी में नौकरी करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+