पूरा एटीएम ही उखाड़ ले गए चोर, 7 लाख का कैश निकालकर दूर खेत में फेंक दी खाली मशीन

सूरत। गुजरात में सूरत जिले की ओलपाड तहसील के टकरामा गांव से चोर पूरा एटीएम ही उठा ले गए। उस एटीएम से चोरों ने करीब सात लाख रुपए का कैश निकाला। उसके बाद खाली मशीन को एक खेत में फेंककर फरार हो गए। बाद में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस एवं सूरत जिला एलसीबी की टीम ने चोरी के एक अन्य मामले में सूरत और नवसारी से लैपटॉप व मोबाइल फोन चुराने वाले को गिरफ्तार किया। हालांकि, अभी एटीएम वाले मामले को लेकर खुलासा नहीं किया।

In surat district, three Thieves Took Away a ATM, Theft Of Seven Lakhs rupees

एटीएम को उखाड़ ले जाने की घटना ओलपाड तहसील के टकरमा गांव की है। जहां सूरत डिस्ट्रिक्ट बैंक का एटीएम था। वहीं, मंगलवार रात चोरों ने एटीएम को निशाना बनाया। वे उस पूरी मशीन को ही उखाड़ ले गए। उस वक्त मशीन में करीब सात लाख रुपए की नकदी रखी थी। चोरों ने एटीएम सेंटर से करीब 50 मीटर दूर जाकर मशीन में रखी नकदी निकाली और फिर टूटी मशीन को एक खेत में फेंककर चले गए।

यह चोरी की पूरी वारदात एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरा मे कैद हो गई, जिसमें तीन लोग एटीएम की चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि, बाद में पुलिस की टीम अपने डॉग स्क्वाड के साथ जांच-पड़ताल को आई। हालात का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें तीन लोग दिखे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+