इंस्टाग्राम पर की युवती से चैटिंग तो चौराहे पर बुलाकर किया चाकू से हमला, युवक की मौत

सूरत। एक युवक इंस्टाग्राम पर किसी युवती से चैटिंग करता था। इससे गुस्साए एक अन्य युवक ने पहले युवक को चौराहे पर बुलाकर निर्दयता से मार डाला। हत्यारे ने चाकू घोंपा। पीड़ित की कुछ ही देर में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने लाश बरामद कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

In surat, a Young Man murdered due to Chatting dispute with a girl on instagram

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान स्मित के रूप में हुई। वह मोटा वराछा संस्कृत रेजिडेंसी का निवासी था और हरेश सोनानी का पुत्र था। उसे सुदामा चौक सौराष्ट्र टाउनशिप निवासी हर्षिल लाठिया उर्फ मावा सरकार ने रविवार रात मार डाला। वारदात को मोटा वराछा राजमंदिर चौराहे पर अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि, स्मित इंस्टाग्राम पर किसी युवती के साथ चैटिंग करता था। जिस पर हर्षिल को आपत्ति थी। इस बात लेकर हर्षिल ने अभद्र भाषा में कई मैसेज भी किए थे और रविवार शाम उसे राजमंदिर चौराहे पर मिलने के लिए बुलाया था। उस वक्त स्मित अपने मित्र भाविन झालावाडिया के घर था। वह भाविन की मोटरसाइकिल पर उसके साथ राज मंदिर चौराहे पर पहुंचा।

In surat, a Young Man murdered due to Chatting dispute with a girl on instagram

स्मित ले भाविन को सडक़ के एक तरफ रुकने के लिए कहा और खुद हर्षिल से मिलने सडक़ की दूसरी तरफ गया। वहां दोनों के बीच कुछ समय बात हुई और फिर विवाद शुरू हो गया। हर्षिल ने चाकू निकाल लिया और स्मित पर हमला किया। स्मित ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन उसकी बगल में एक भरपूर वार कर दिया। जिससे स्मित वहीं पर गिर गया। भाविन उसके पास गया तो हर्षिल ने चाकू दिखाते हुए किसी को कुछ बताने पर उसे भी इसी तरह मारने की धमकी दी और फिर वहां से फरार हो गया। इस बीच वहां लोग एकत्र हो गए। भाविन ने पुलिस व एंबुलेंस को खबर की और घायल स्मित को अस्पताल पहुंचाया। जहां अत्यधिक रक्तश्राव हो जाने के कारण उसकी मौत हो गई। भाविन की एफआईआर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+