दहेज के 40 हजार नहीं लाने पर शौहर ने दिया ट्रिपल तलाक, बीवी बोली- 3 बार तलाक कहा और भगा दिया
सूरत। मोदी सरकार द्वारा देश में ट्रिपल तलाक जैसी कुरीति पर रोक लगाने के लिए दूसरी बार अध्यादेश लाया गया है। इसी बीच, मोदी के गृह राज्य में ट्रिपल तलाक की एक और घटना सामने आई है। एक महिला को उसके शौहर ने तीन बार तलाक, तलाक, तलाक.. कहकर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला के मुताबिक, उससे ससुरालियों ने दहेज के 40 हजार रुपये लाने को कहा। नहीं दे पाई तो सास, ससुर और जेठानी सभी तंग करने लगे। घर से निकाले जाने के बाद वह पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

शादी के कुछ समय बाद ही हो गई मां की मौत
संवाददाता के अनुसार, 25 वर्षीय अकरम शेख की शादी 23 वर्षीय युवति सलमा (नाम बदला है) से हुई थी। शादी के वक़्त रिक्शा खरीदने के लिए दहेज में 40 हजार रुपये दहेज की मांग की गई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही सलमा की माता की मौत होने के कारण वह रुपये नहीं जुटा पाई। जिसके चलते अकरम समेत उसके घरवालों ने सलमा को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरु कर दिया।
महिला के आरोप हैं कि मेरी माता की मौत के 40 दिन होते ही अकरम ने तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी द्वारा दी गई। हालांकि, पीड़िता ने पति अकरम समेत सास समीमबानू, ससुर पीरु शेख और जेठानी रसीदा के विरुध्ध शिकायत दर्ज करवाई है।












Click it and Unblock the Notifications