नए फ्लैट के मालिकाना हक को लेकर भिड़े पति-पत्नी, बीवी ने शराब पीकर घर को लगाई आग
Gujarat News, भरुच। गुजरात में सूरत से 80 किलोमीटर दूर भरुच के जीएनएफसी रोड स्थित आनंद अपार्टमेंट्स के फ्लैट में आग लग गई। फ्लैट में यह आग मालिक की बीवी ने झगड़े की वजह से लगाई। मालिक, यानी कि उस महिला के पति ने फ्लैट खरीदा था, जिसे लेकर बीवी खफा थी, क्योंकि उसका भी उस प्रॉपर्टी पर मालिकाना हक था। पति से इसी बात झगड़ा हुआ। हालांकि, पति ने उसे शराब पिलाकर अपने साथ लिया और नशे में धुत दोनों नए फ्लैट पर जा पहुंचे।

जहां दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ। इसी झगड़े में गुस्साई महिला ने फ्लैट में आग लगा दी। जैसे-तैसे कर के पति तो वहां से भाग खड़ा हुआ। मगर, आग ज्यादा भड़कती देख महिला के हाथ-पांव फूल गए। इसी बीच पुलिस फायर फाइटर समेत वहां पहुंची। जिसके बाद आग को काबू किया जा सका। वहीं, जान बचाकर भागी महिला को हिरासत में लिया।
जानकारी के अुनसार, संजयभाई पटेल नाम के शख्स ने अपना फ्लैट मितेश भवानी और उसकी पत्नी ज्योति भवानी को बेच दिया था। फ्लैट मिलने के बाद मितेश भवानी और उसकी पत्नी ज्योति में मालिकाना अधिकार को लेकर विवाद शुरू हो गया था। बीती राज दोनों ने शराब पी तो उसी दौरान ज्योति ने फ्लैट में आग लगा दी। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची और अन्य अपार्टमेंट्स तक पहुंचने से पहले ही उससे बुझाने का प्रयास किया। वहीं, पूर्व फ्लैट धारकों ने फायर ब्रिगेड को बुलवाया। आग लगने से फ्लैट में हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications