गुजरात: भाजपा को चुनौती देने के लिए कांग्रेस का खाड़ी महोत्सव, सुंदरकांड का पाठ कर गरीबों को खिचड़ी बांटी
सूरत। गुजरात में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होंगे। मगर यहां सियासी दल अभी से सियासत के दंगल में एक-दूजे के आमने-सामने आ खड़े हुए हैं। बरसों से सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार इन दिनों नदी महोत्सव मना रही है। वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है।

भाजपाइयों के विरोध में सूरत शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने साप्ताहिक खाड़ी महोत्सव का आयोजन किया है। जिसमें कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार की विफलता को उजागर किया। सूरत के एक कांग्रेसी नेता ने बताया कि, स्थानीय लोगों को भाजपा सरकार की नाकामिया बताने के लिए शनिवार को साप्ताहिक खाड़ी महोत्सव का आयोजन शुरू किया गया। इसके अंतर्गत उधना के सत्यनगर में तप्तेश्वर हनुमान मंदिर के पास सुंदरकांड का पाठ किया गया।

कांग्रेस कमेटी की ओर से सूरत के स्लम एरिया में खिचड़ी बांटी गई। इस दौरान सूरत सिटी इंचार्ज कांग्रेस प्रमुख नैषध देसाई, हरीश सूर्यवंशी सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

विधायक ने की सौंदर्यीकरण की मांग की
वहीं, सूरत में हुई संकलन की बैठक में विधायक विवेक पटेल ने पांडेसरा की पुलिस काॅलोनी तथा भेदवाड़ खाड़ी पर तैयार हो रहे ब्रिज का काम समय पर पूरा करने की बात कही। उन्होंने पांडेसरा पीयूष प्वाॅइंट पर ब्यूटिफिकेशन के साथ वर्टिकल गार्डन बनाने की भी मांग सरकार से की। वहीं, विधायक अरविंद राणा ने बैठक में कहा कि सेंट्रल जोन में ड्रेनेज और पानी का कनेक्शन देने का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने मेट्रो फेज-2 का काम समय पर पूरा करने की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications