गुजरात के सूरत में गैस टैंकर लीक से 6 की मौत, 25 की हालत गंभीर
सूरत, 06 जनवरी। गुजरात के सूरत में स्थित केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक गैस टैंकर से गैस लीक होने की वजह से 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि तकरीबन 25 लोग इस हादसे में गंभीर रूप से बीमार पड़ गे हैं। सभी बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। यह हादसा सूरत के सचिन जीआईडीसी विस्तार इलाके में हुआ है। यह एक औद्योगिक इलाका है। गैस लीक होने की वजह से यह हवा में फैल गई औ लोग बेहोश होने लगे। यह बेहद ही जहरीला केमिकल है। टैंकर में जैरी केमिकल भरा हुआ था। जिस वक्त टैंकर से केमिकल निकाला जा रहा था उसी वक्त इसमे से रिसाव होने लगा और यह हवा में फैल गया। जिसके चलते यह हादसा हुआ। फिलहाल सभी लोगों का सूरत के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Recommended Video

अस्पताल के इंचार्च डॉक्टर ओमकार चौधरी ने 6 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, ये लोग सचिन जीआईडीसी इलाके में गैस लीक होने से बीमार हुए हैं। इन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के फायर ऑफिस के चीफ बसंत पारेख ने बताया कि टैंकर से गैरकानूनी तरीके से केमिकल को निकालने का काम हो रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ है। फायर विभाग को सुबह 4.25 बजे गैस लीक की खबर मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर वॉल्व को बंद किया गया, जिससे कि गैस और ना फैल सके।












Click it and Unblock the Notifications