गैंगस्टर सूर्या बंगाली ने सूरत में रात्रि कर्फ्यू के बीच बर्थडे पार्टी दी, 7 लोगों पर दर्ज हुआ केस
सूरत। गुजरात के सूरत शहर में गैंगस्टर सूर्या बंगाली ने बर्थडे पार्टी कुछ ऐसे मनाई कि, उस समेत 7 के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। दरअसल, उसने फार्म हाऊस में जन्मदिवस की पार्टी आयोजित की, जिसमें काफी लोग एकत्रित हुए। जिसका वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की। सूर्या बंगाली ने गोपीपुरा स्थित रायचंद दीपचंद स्कूल के पास अड्डा जमाकर क्रिसमस वाली रोज फार्म हाऊस में अपना जन्मदिवस मनाया था।

संवाददाता ने बताया कि, शहर से सटे मगर ग्रामीण पुलिस की सीमा में आने वाले फार्म हाऊस में कोरोना काल के दौरान कोविड गाइडलाईन तथा रात्रि कर्फ्यू के दौरान जन्मदिवस मनाने का वीडियो वायरल होने पर मराठी पर सवाल उठे। वहां म्यूजिक पार्टी में बहुत लोग उपस्थित थे। इस पार्टी में म्यूजिक के साथ सूर्या और उसके साथी नाचते-झुमते और आतिशबाजी करते नजर आए। देर रात हुई इस पार्टी में सोशल डिस्टेंसिंग भी भंग हुई, जो कि वायरल विडियो में स्पष्ट नजर आ रहा है।

इससे पहले दो साल पूर्व भी सूर्या ने जन्मदिवस मनाने के लिए देर-रात बीच रास्ते में डीजे ढोल नगाडे बजवाकर 101 किलो की केक काटकर तमाशा किया था। वीडियो वायरल होने पर उस समय अठवा पुलिस ने अपराध दर्ज कर सूर्या और उसके साथियों को गिरफ्तार किया था। हाल ही में अल्पेश कथीरिया का वीडियो वायरल होने पर डीवायएसपी उषा राडा ने 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था। उस घटना के दो दिनों के बाद ही ग्रामीण पुलिस के हद में आने वाले फार्म हाऊस का दूसरा वीडियो वायरल हो गया।












Click it and Unblock the Notifications