दुबई से फोन कर गुजराती व्यापारी से मंगवाया 1.49 करोड़ का हीरा, तुर्की में बेचने का झांसा देकर हुआ फरार

सूरत। गुजरात में सूरत स्थित वराछा के हीरा व्यापारी से 1.49 कराेड़ की ठगी हो गई। यहां मोटा वराछा तुलसी रेजिडेंसी में रहने वाले चिराग अशोक ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक, चिराग अशोक ने 2018 में वराछा मिनी बाजार में कैप्टन एंटरप्राइज प्रा. लि. के नाम से हीरे का कारोबार शुरू किया था।

इससे पहले चिराग वर्ष 2014 में दुबई में स्थित जान्हवी डायमंड में मैनेजर था। उसका कहना है कि 2014 के दरम्यान मेरी मुलाकात अनुज वाेहरा से हुई थी। अनुज वहां शाइन डायमंड के नाम से कारोबार करता था। वर्ष 2019 के जनवरी महीने में अनुज दुबई से सूरत आया और चिराग से 39.49 लाख रुपए का हीरा उधार ले गया।

Frauds in Business Of Selling Diamond, a thug run away with 1.49 Crore Rupees worth diamond

हीरा लेने के बाद अनुज ने चिराग को फोन करके बताया कि इस्तांबुल से बड़ा ऑर्डर मिला है। वहां हीरे बिके तो आपके कारोबार को फायदा होगा और वे लोग पेमेंट भी तत्काल करते हैं। तब चिराग ने एक कारोबारी से हीरे उधार लेकर कुरियर के थ्रू दुबई अनुज को भेज दिया। उस हीरे की कीमत 1.49 करोड़ रुपए थी।

बाद में चिराग को अनुज से कोई रकम नहीं मिली, जबकि उसने कहा था कि इस्तांबुल से तुरंत पेमेंट होगा। चिराग को पता चला कि अनुज खुद ही हीरा लेकर फरार हो गया है। तब चिराग ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+