आखिर किस काम से गुजरात आईं फ्रांस की पर्यावरण मंत्री, गुलाबी टैंपो में किया सफर
France's ecological transition minister Barbara Pompili, सूरत। फ्रांस सरकार की पर्यावरण मंत्री बारबरा पोम्पिली गुजरात आईं। यहां बारबरा पोम्पिली ने मुगलीसरा में सूरत महानगर पालिका के मुख्यालय का दौरा किया। मनपा आयुक्त बंछानिधि पाणि की अध्यक्षता में उनके लिए विशेष बैठक हुई। इस दरम्यान फ्रांसिसी मंत्री ने सूरत महानगर पालिका द्वारा संचालित प्रोजेक्ट्स का जायजा लिया। खास प्रजेंटेशन के माध्यम से उन्हें सूरत मनपा की ओर से किए गए कार्यों की ब्रीफिंग दी गई।

गुलाबी टैंपो में घूमी फ्रांस की मंत्री
बारबरा पोम्पिली ने महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत सूरत मनपा के यूसीडी विभाग की ओर से संचालित गुलाबी ऑटो में सफर भी किया। वे पिंक ऑटो से अडाजण पहुंची। फिर यहां से बीआरटीएस में बैठकर अलथाण में बायो डायवर्सिटी पार्क का जायजा भी लिया। मनपा के एक अधिकारी ने बताया कि, बारबरा ने यहां स्मैक सेंटर का दौरा कर उसका भी कामकाज समझा। उन्होंने सूरत शहर की ऐतिहासिक विरासत भी निहारीं।

सूरत मनपा आयुक्त ने कहा कि, हमारे तंत्र द्वारा शहरवासियों की शिकायत से लेकर इंटरनल कनेक्टिविटी तक संचार सुविधाओं को किस तरह अपडेट किया जा रहा है। लोगों के लिए हम निरतंर कार्यरत हैं। वहीं, फ्रांसिसी मंत्री बारबरा ने बताया कि, हमने वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली को समझने के साथ ही इंटेलिजेंट ट्रांजिट मैनेजमेंट सिस्टम के तहत नगरपालिका के वाहनों को देखा। यहां अच्छे से काम होता है।'












Click it and Unblock the Notifications