सूरत में फैक्ट्री धधकी: आग से 2 लोगों की जान गई, 125 लोग बचाए गए, वरेली में कोहराम मचा

सूरत। गुजरात में सूरत के निकट कडोदरा के वरेली में आग लगने की बड़ी दुर्घटना हुई है। यहां आज तड़के एक पैकेजिंग फैक्ट्री में आग लग गई। इस अग्निकांड में 2 लोगों की जान चली गई। सूचना पर पहुंची फायर​-ब्रिगेड व पुलिस टीमों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बारडोली डिवीजन के डीएसपी ने बताया ​रूपल सोलंकी ने ​बताया कि, मौके से 125 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने कहा कि, इस अग्निकांड के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Recommended Video

    Surat Factory Fire: सूरत में Packaging Factory में लगी भीषण आग, दो मजदूरों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    Fie in Surat: blast at packaging factory in Vareli Kadodara, 125 people rescued

    जान बचाने के लिए 5वीं मंजिल से कूदे मजदूर
    सूरत के एसडीएम केजी वाघेला के मुताबिक, 100 से ज्यादा लोगों को हाइड्रोलिक लिफ्ट से बचाया गया। हालांकि, आग से कई झुलस भी गए हैं। उन्होंने कहा कि, अग्निकांड के दौरान एक मजदूर की मौत 5वीं मंजिल से कूदने से हुई है। वो जान बचाने के लिए उूपर से नीचे कूदा था। उन्होंने कहा कि, फिलहाल फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर डटी हैं। अभी आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है। पुलिस का कहना है कि, जब आग लगी तो काफी मजदूर पांचवीं मंजिल पर काम कर रहे थे।

    Fire in Surat

    मुश्किल से बचे मजदूर ने बताई आपबीती
    रेस्क्यू किए गए मजदूर ने बताया कि, वे पैकेजिंग यूनिट में रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी कर रहे थे। आज रात तक सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था। जिस वक्त आग लगी तो कुछ मजदूर 5वीं मंजिल पर थे। तभी अचानक आग लग गई, वो मिनटों में ही विकराल हो गई। आग की लपटों और धुएं के गुबार को देखकर हम भयभीत हो गए। डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। सीढ़ियों वाला दरवाजा दूर था तो जान बचाने के लिए पांचवीं मंजिल से ही छलांग मारने लगे। हालांकि, इससे जान पर बन आई। एक की मौत कूदने की वजह से हुई है। हमें लगता है कि, अंदर अभी कोई रह गया होगा।

    Fire in Surat

    Fire in Surat

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+