मां के सामने ही बेटे के सिर पर पिता ने मारी कुल्हाड़ी, हत्यारे पति की शिकायत लेकर वह पहुंची थाने
सूरत। गुजरात में तापी जिले की व्यारा तहसील के घाटा गांव में एक पिता ने अपने पुत्र को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। दोनों के बीच मामूली सी बात पर रार ठन गई थी। जिसके बाद पिता ने बेटे की जान ले ली। बेटे की हत्या होने पर उसकी मां ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मां की शिकायत मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

संवाददाता के मुताबिक, घाटा गांव के दगडी फली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर गामजी हानियां गामित नामक व्यक्ति घर पर खाना खाने आया, तभी किसी बात को लेकर उसके पुत्र मनेश के साथ उनका झगड़ा हुआ। जिसके बाद पिता गामजी ने शुक्रवार शाम को पत्नी की नजर के सामने ही बेटे पर कुल्हाड़ी से वार किए। जिसमें मनेश को सिर और हाथों में लगी गहरी चोट के कारण अस्पताल भेजा गया।
हालांकि, उपचार के दौरान मनेश की मौत होने से मामला हत्या में परिवर्तित हो गया। जिसके चलते पत्नी लीलाबेन को जान से मारने की धमकी देकर गामजी वहां से फरार हो गया। लेकिन पति की धमकियों से डरे बिना लीलाबेन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी।












Click it and Unblock the Notifications