सूरत में धारा-144 लागू, लॉकडाउन की ओर बढ़ा शहर, गुजरात से महाराष्ट्र तक की बस सेवाएं रोकी गईं

सूरत. गुजरात में कोरोनावायरस के पॉजीटिव केस के बाद अहमदाबाद, राजकोट, सूरत और वडोदरा शहरों में सन्नाटा पसरता जा रहा है। सूरत में संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन ने धारा-144 लागू कर दी, जो दस दिनों तक प्रभावी रहेगी। मनपा प्रशासन जो तैयारियां कर रहा है, उसे देखते हुए लोग मान रहे हैं कि उनका शहर लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा है। मनपा प्रशासन ने गार्डन के बाद अब सार्वजनिक परिवहन सेवा को भी 31 मार्च तक बंद रखने का ऐलान किया है। हालांकि, लॉकडाउन के बारे में अभी आधिकारिक रूप से ऐलान नहीं हुआ, लेकिन यह शहर अघोषित तरीके से लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा है। सभी हाईवे सूने दिखाई पड़ रहे हैं। यहां अब तक 21 वर्षीय युवती समेत 2 मरीज पाए जा चुके हैं।

सूरत में ये सभी सुविधाए बंद, लगी पाबंदियां

सूरत में ये सभी सुविधाए बंद, लगी पाबंदियां

मनपा प्रशासन शहर में मल्टीप्लेक्स, स्कूल-कॉलेज, स्वीमिंग पूल समेत दूसरी सेवाओं को बंद करा चुका है। मॉल्स और दूसरी सेवाओं पर भी पाबंदी है। एक्वेरियम, प्राणी उद्यान और अन्य जगहों पर भी लोगों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने के लिए उन्हेंं बंद कर दिया गया है। हाट बाजारों पर रोक लगाने के बाद मनपा प्रशासन ने शुक्रवार को शहर के गार्डन में भी लोगों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए मनपा प्रशासन ने 22 मार्च से शहर में चल रही सिटी बसों और बीआरटीएस बसों का परिचालन बंद करने का निर्णय किया है। गुजरात से महाराष्ट्र तक की बस सेवा तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है।

कपड़ा कारोबारियों के कारोबार भी बंद रहेंगे

कपड़ा कारोबारियों के कारोबार भी बंद रहेंगे

दूसरी तरफ, निजी संस्थाओं ने अपने आयोजनों पर विराम लगा दिया है, तो कपड़ा कारोबारियों ने भी कारोबार को 24 मार्च तक के लिए बंद रखने का निर्णय किया है। कारोबारियों के मुताबिक, 24 मार्च को स्थिति का जायजा लेने के बाद बाजार को आगे भी बंद रखने पर फैसला किया जाएगा। मनपा प्रशासन ने कोरोना की स्थिति की नियमित समीक्षा का निर्णय किया है।

सड़कों पर सन्नाटा, मनपा हेडक्ववार्टर भी खाली

सड़कों पर सन्नाटा, मनपा हेडक्ववार्टर भी खाली

कोराना पर प्रशासनिक अलर्ट के साथ ही लोगों ने खुद से भी एहतियात बरतने शुरू कर दिए हैं। लोग जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं, जिस कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। बीते रोज मनपा मुख्यालय मुगलीसरा में भी लोगों की आवाजाही सीमित ही रही। आम दिनों में जहां लोगों का जमावड़ा जुटा रहता है, अब मनपा के गलियारे सूने पड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+